Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आपकी प्लेलिस्ट में जरूर होने चाहिए ये 6 देशभक्ति गीत

Independence Day 2024 Patriotic Songs: भारत कल यानी 15 अगस्त 2024 को अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस खास मौके पर देशभर के लोग स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए बलिदानों को याद करते हैं और उनका सम्मान करने के लिए एक साथ जश्न मनाते हैं। आपको बता दें कि इन स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दियाथा।

कहा जाता है कि संगीत से बेहतर कोई भी चीज आपको अंदर के भावनाओं को नहीं जगा सकती और स्वतंत्रता दिवस समारोह में हमेशा नारे और शक्तिशाली देशभक्ति गीत इसमें शामिल होते हैं। आइए जानते हैं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आपके प्लेलिस्ट में कौन से गाने मौजूद होने चाहिए।

Independence Day 2024 Patriotic Songs

कर चले हम फिदा
'कर चले हम फिदा' 1964 की क्लासिक फिल्म हकीकत का एक बेहद खूबसूरत गाना है। ये गाना भारतीय सैनिकों की बहादुरी और बलिदान को एक मार्मिक श्रद्धांजलि है। धर्मेंद्र और प्रिया राजवंश पर फिल्माया गया ये गाना चीन-भारत युद्ध की उथल-पुथल के बीच एक सैनिक की पीड़ा और देशभक्ति को दर्शाता है।

मेरे देश की धरती
मेरे देश की धरती 1967 की फिल्म उपकार का एक सदाबहार क्लासिक गाना है। मनोज कुमार पर फिल्माए गए इस गाने ने तत्कालीन प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नारे, 'जय जवान, जय किसान' को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मेरा रंग दे बसंती चोला
2002 में रिलीज हुई फिल्म 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' का ये क्रांतिकारी गीत, एक कालजयी क्लासिक का शक्तिशाली प्रस्तुतीकरण है। फिल्म में अजय देवगन ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की भूमिका निभाई थी। इस गाने को पिछले कुछ वर्षों में नए सिरे से गढ़ा गया है और फिर से गाया गया है, लेकिन इसका सार अपरिवर्तित है।

वंदे मातरम
दिवंगत महान गायिका लता मंगेशकर द्वारा फिल्म आनंदमठ में मंत्रमुग्ध कर देने वाला गााना वंदे मातरम गाया था। ये गाना बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के महान शब्दों की सच्ची भावना को सामने लाता है। उनकी दिल को छू लेने वाली खूबसूरत आवाज इस गाने को एक अलग ही जगह पर पहुंचाती है जो भारतीय देशभक्ति के सार को दर्शाता है।

मां तुझे सलाम
विश्वभर में मशहूर सिंगर एआर रहमान द्वारा रचित गाना मां तुझे सलाम, भारत माता को एक मार्मिक श्रद्धांजलि है। ये मशहूर गाना हमारे महान राष्ट्र की विविधता और विशिष्टता के लिए एक भावपूर्ण स्तुति है, जो भारत की विशिष्ट भावना का जश्न मनाता है जो इसे बाकी दुनिया से अलग बनाती है।

ऐ वतन
आलिया भट्ट की फिल्म राजी का ये प्यारा गाना स्वतंत्रता दिवस के लिए एक बहुत ही बेहतरीन माहौल बनाता है। इस गाने को गुलजार और अल्लामा इकबाल ने लिखा है और शंकर एहसान लॉय और सुनिधि चौहान ने इसे गाया है। अपने खूबसूरत बोल और प्यारी धुन के साथ, ये गाना मातृभूमि के प्रति प्रेम, गर्व और समर्पण की गहरी भावना को जगाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+