IND vs ENG 3rd Test: लॉर्डस में रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ दिखीं कृति सेनन, इन सेलेब्स ने भी बांधा समां
Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपने कथित बॉयफ्रेंड कबीर बाहिया के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दोनों को भारत और इंग्लैंड के तीसरे टेस्ट मुकाबले के दौरान स्टैंड्स में साथ देखा गया था।
कृति सेनन-कबीर बाहिया ने साथ में देखा टेस्ट मैच
स्टेडियम से ली गई तस्वीरें अब इंटरनेट पर छाई हुई हैं, जिसमें कृति सेनन और कबीर बाहिया को एक-दूसरे के साथ हंसते-मुस्कुराते और मैच का मजा लेते हुए देखा जा सकता है। इन तस्वीरों ने उनके रिश्ते की अटकलों को और भी मजबूत कर दिया है।

कबीर बाहिया पेशे से एक बिजनेसमैन हैं
आपको बता दें कि कबीर बाहिया पेशे से एक बिजनेसमैन हैं और लंदन में अपना कारोबार संभालते हैं। हालांकि वो ग्लैमर की दुनिया से दूर रहना पसंद करते हैं, लेकिन कृति सेनन के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियां अक्सर सुर्खियों में आ जाती हैं।
कबीर बाहिया और कृति सेनन का अफेयर
-हालांकि कबीर बाहिया और कृति सेनन ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन कृति की कई छुट्टियों में कबीर उनके साथ नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी साथ की तस्वीरें कई बार वायरल हो चुकी हैं।
-इससे पहले भी दोनों को एक साथ बेंगलुरु में एक दोस्त की शादी में देखा गया था। उस शादी समारोह से एक ब्लर वीडियो सामने आया था, जिसमें दोनों ब्लैक आउटफिट में नजर आए थे। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
अक्षय-ट्विंकल और रवि शास्त्री भी रहे मौजूद
इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के दौरान स्टैंड्स में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना भी मौजूद थे। दोनों को पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री के साथ देखा गया था और उनकी तस्वीरें भी इंटरनेट पर खूब शेयर की जा रही हैं।
भारत को मिली हार, इंग्लैंड को 2-1 की बढ़त
लॉर्ड्स में खेला गया ये तीसरा टेस्ट मैच भारत के लिए निराशाजनक रहा। टीम को 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भले ही भारत के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने कुछ समय तक मोर्चा संभाले रखा था लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके। इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम सीरीज में 2-1 की बढ़त बना चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications