नीना गुप्ता के साथ एयरपोर्ट पर हुई ऐसी घटना, एक्ट्रेस ने कहा- अभी तक मैं VIP नहीं बनी

Neena Gupta Airport Video: बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेसेस में से एक नीना गुप्ता इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आपको बता दें कि नीना गुप्ता अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नीना गुप्ता बरेली एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। नीना ने वीडियो में बताया है कि बरेली एयरपोर्ट पर उन्हें रिजर्व लाउंज में एंट्री नहीं मिली है।

नीना गुप्ता को नहीं मिली रिजर्व लाउंज में एंट्री
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नीना गुप्ता बोल रही हैं- मैं बरेली एयरपोर्ट पर हूं। ये रिजर्व लाउंज है, जहां जाकर एक बार बैठी थी। पर आज मुझे अंदर नहीं जाने दिया गया। ये रिजर्व लाउंज वीआईपी लोगों के लिए होता है तो मुझे लगा कि मैं वीआईपी हूं। पर मैं अभी तक वीआईपी नहीं बनी हूं। वीआईपी बनने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। अच्छा है इसी बहाने मैं मेहनत करूंगी। थैंक्यू।

neena gupta

वीडियो में नीना गुप्ता ने कही ऐसी बात
इस वीडियो के साथ नीना गुप्ता ने क्राइंग फेस इमोजी भी लगाए हैं। इस वीडियो के देखने के बाद से लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने वीडिया पर कमेंट करते हुए लिखा है- आपकी ईमानदारी के लिए आप हमेशा वीआईपी हो। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा है- मैम आप दिल से वीवीआईपी हो हमारे लिए। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- आप कितनी प्यारी हो मैम...आप वीआईपी ही हो।

इन फिल्मों में दिखेंगी नीना गुप्ता
नीना गुप्ता को आखिरी बार फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' में देखा गया था। इसके अलावा वह नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' और 'इश्क-ए-नादान' में भी नजर आई थीं। अब जल्द ही नीना गुप्ता अनुराग बासु की 'मेट्रो इन दिनों', 'पचहत्तर का छोरा', 'बा' और 'साबुन' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। नीना गुप्ता वेब सीरीज 'पंचायत' के तीसरे सीजन में भी दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+