Ileana D'cruz Son: 2 महीने का हुआ इलियाना डिक्रुज का बेटा, एक्ट्रेस ने रिवील किया लाडले का चेहरा
इलियाना डिक्रुज अक्सर अपने बेटे के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने बेटे के 2 महीने पूरे होने पर एक क्यूट सी फोटो शेयर की है।
Ileana D'cruz Son: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रुज अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में 1 अगस्त 2023 को एक्ट्रेस ने अपने बेटे को जन्म दिया। एक्ट्रेस आए दिन उसके साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में बेटे के 2 महीने पूरे होने पर एक्ट्रेस ने उसकी पहली झलक दिखाई।
इलियाना डिक्रुज का बेटा 1 अक्टूबर को पूरे 2 महीने का हो चुका है। ऐसे में एक्ट्रेस ने उसे प्यार से गले लगाते हुए सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। रविवार को इलियाना ने अपने बेटे के 2 महीने पूरे होने पर खुशी जाहिर करते हुए फोटो शेयर की। इसी के साथ एक्ट्रेस ने उसकी झलक दिखाई। फोटो को शेयर कर इलियाना ने कैप्शन में लिखा है, '2 महीने पहले ही।'

बता दें कि, इलियाना डिक्रुज ने अपने बेटे का नाम कोआ फीनिक्स डोलन रखा है। इस फोटो में वह अपने बेटे को गले लगाते हुए नजर आईं और उनके लाडले ने अपना सिर उनके कंधों पर रखा हुआ है। फिलहाल ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज तक इलियाना के बेटे पर सभी प्यार लुटा रहे हैं।
इलियाना डिक्रुज ने बिना शादी किए बेटे को जन्म दिया है। बेटे के पिता का नाम माइकल डोलन है। जिसे एक्ट्रेस लंबे समय से डेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ हाल ही में फोटो शेयर की थी जिसे देखने के बाद फैंस काफी हैरान रह गए थे। जानकारी के मुताबिक, दोनों ने सगाई कर ली है फिलहाल शादी को लेकर कोई अपडेट नहीं है। खैर इस पर अब तक इलियाना ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
इलियाना ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ फोटो शेयर करने के बाद 1 अगस्त 2023 को बेटे के जन्म की जानकारी दी थी। इसमें इलियाना ने अपने बेटे की झलक भी दिखाई थी। इस फोटो में बेटे ने अपनी मां इलियाना की उंगली थामी हुई थी। फोटो शेयर करते हुए इलियाना ने लिखा था, "तुम्हारी मम्मा बनने का एक हफ्ता"।












Click it and Unblock the Notifications