क्या Ileana D'Cruz ने कर ली सगाई? प्रेग्नेंसी के बाद एक्ट्रेस ने किया मिस्ट्री मैन का खुलासा

इलियाना डिक्रूज ने आखिरकार अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ एक फोटो शेयर की है। एक्ट्रेस की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Ileana DCruz

Ileana D'Cruz First Photo With Boyfriend: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रुज के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी जर्नी एंजॉय कर रही हैं। आए दिन वह अपने बेबी बंप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इस बीच इलियाना अपने बेबीमून को एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी झलक दिखाई। साथ ही उन्होंने अपने मिस्ट्री मैन का भी खुलासा कर दिया।

इलियाना डिक्रुज ने किया मिस्ट्री मैन का खुलासा
जब से इलियाना डिक्रुज ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है तभी से हर कोई जानना चाहता है कि आखिर इस बच्चे का पिता कौन होगा। बता दें कि इलियाना शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई। अब एक्ट्रेस ने इस सस्पेंस को खत्म कर अपने मिस्ट्री मैन का खुलासा कर दिया। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

क्या एक्ट्रेस ने कर ली सगाई?
बता दें कि, एक्ट्रेस ने अपने बेबीमून की सोशल मीडिया पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में समुद्र के किनारे की झलक देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में ड्रिंक्स के ग्लास एक्ट्रेस अपने पार्टनर का हाथ पकड़े हुए नजर आ रही हैं। इस फोटो में दोनों अपनी रिंग फ्लॉन्ट कर रहे हैं। हालांकि क्लिप में उनका चेहरा रिवील नहीं किया गया।

किसे डेट कर रही हैं इलियाना?
इस साल अप्रैल महीने में इलियाना डिक्रुज ने अपनी गर्भावस्था की खबर साझा की थी। लेकिन उन्होंने अपने होने वाले बच्चे के पिता की पहचान के बारे में चुप्पी साध रखी है। एक्ट्रेस ने इसकी भी जानकारी नहीं दी कि उनके बेबीमून में उनके साथ कौन था। खबरों के अनुसार, इलियाना कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल को डेट कर रही हैं। दोनों की डेटिंग की अफवाहें तब शुरू हुईं जब दोनों को मालदीव ट्रिप पर कैटरीना और विक्की कौशल के साथ टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+