Ileana D'cruz: क्या इलियाना डिक्रूज हैं शादीशुदा? एक्ट्रेस ने पहली बार सीक्रेट वेडिंग पर तोड़ी चुप्पी

Ileana D'Cruz On Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। साल 2023 में जब एक्ट्रेस ने पहली बार बिना शादी किए अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था तो इस खबर से फैंस काफी हैरान थे। हालांकि बाद में उन्होंने बता दिया कि वह माइकल डोलन के साथ रिलेशनशिप में हैं। लेकिन अब तक एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि वह शादीशुदा हैं या नहीं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इलियाना ने इस पर चुप्पी तोड़ी।

जानकारी के मुताबिक, लियाना अपने पार्टनर माइकल और बेटे कोआ के साथ अमेरिका में रहती हैं। उनके बेटे का जन्म 1 अगस्त 2023 को हुआ था। अब एक्ट्रेस ने पहली बार अपने बेटे और बॉयफ्रेंड के बारे में बात की। टाइम्स ऑफ इंडिया से खास बातचीत के दौरान इलियाना ने अपनी शादी पर जवाब देते हुए कहा, 'थोड़ी-बहुत मिस्ट्री होना अच्छा है ना? लेकिन मुझे ये चीज नहीं पसंद आई जिस तरह से लोगों ने मेरे पार्टनर के बारे उल्टी-सीधी बात की। मैं अपने बारे में कुछ भी सुन सकती हूं लेकिन अपने पार्टनर और फैमिली के बारे में बकवास करने पर कंफर्टेबिल नहीं हैं'।

Ileana DCruz

इलियाना ने आगे बताया कि डिलीवरी के बाद भी वह पोस्टपार्टम डिप्रेशन से जूझ रही हैं। जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। एक्ट्रेस ने कहा, मैं खुश हूं कि मेरे परिवार वाले और डॉक्टरों की टीम ने मेरा पूरा सपोर्ट किया। वह मेरा काफी अच्छे से ध्यान रखते थे। मैं रोने लगती थी जब मेरा बेटा दूसरे कमरे में अकेले सो रहा होता था।

इलियाना से जब पूछा गया कि, क्या उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड माइकल से शादी साल 2023 में कर ली? एक्ट्रेस ने जवाब देने से मना कर दिया और कहा, 'ऐसी बहुत सी अफवाहें थीं, इसे रहने देते हैं। मैं फिलहाल ये डिसाइड नहीं कर पाई कि इस बारे में कितनी बात करनी है।' बता दें कि बीच में ऐसी खबरें आई थीं कि इलियाना ने अपने बॉयफ्रेंड से गुपचुप शादी कर ली। हालांकि ये महज एक अफवाह थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+