बेबी के किक मारने से परेशान हैं इलियाना डिक्रूज, कहा- नींद नहीं, पेट में डांस पार्टी हो रही है

Ileana D'Cruz Pregnancy: हाल ही में इलियाना डिक्रूज ने अपने बेबी बंप की फोटो शेयर की थी और अब उन्होंने एक और फोटो शेयर की है, जिसमें बताया है कि उनका बेबी पेट में किक मार रहा है।

ileana d cruz

Ileana D'Cruz Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को जमकर इन्जॉय कर रही हैं। आपको बता दें कि इलियाना जल्द ही मां बनने वाली हैं। हालांकि कुछ लोगों को उनकी बिना शादी के मां बनना बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया पर इलियाना को लेकर तरह तरह की बातें की जा रही हैं। लेकिन इलियाना डिक्रूज अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को पूरी खुशी के साथ बिता रही हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी इस खुशी को तस्वीरों और वीडियोज के माध्मस से दर्शा रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों को अपना बेबी बंप दिखाया था और अब अपने लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने लोगों को बेबी के पेट में किक मारने के अनुभव को शेयर किया है।

इलियाना डिक्रूज की प्रेग्नेंसी
इलियाना डिक्रूज ने कुछ दिनों पहले ही अपनी पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। हालांकि, उन्होंने अब तक ये नहीं बताया है कि उनके होने वाले बच्चे का पिता कौन हैं। इलियाना की प्रेग्नेंसी की खबर के बाद ही इंटरनेट पर हंगामा मच गया था। हालांकि उन्हें कुछ लोगों ने ट्रोल किया था। लेकिन कई लोग उनके इस खबर पर खुशी जताई थी। हाल ही में इलियाना ने अपने बेबी बंप की फोटो शेयर की थी और अब उन्होंने एक और फोटो शेयर की है, जिसमें बताया है कि उनका बेबी पेट में किक मार रहा है।

इलियाना ने कहा- बेबी किक मार रहा है
इलियाना डिक्रूज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपने बेड पर लेटी हुई हैं और सोने की कोशिश कर रही हैं। फोटो में वह अपना प्रेग्नेंसी ग्लो भी बिखेर रही हैं। इसके साथ ही इलियाना ने अपने पेट में बेबी के किक मारने का अनुभव भी शेयर किया है। इस स्टोरी को शेयर करते हुए इलियाना ने लिखा है कि जब वह सोने की कोशिश करती हैं तो उनके पेट के अंदर बच्चा लात मारना शुरू कर देता है। उन्होंने लिखा- जब आप नींद लेना चाहते हैं, लेकिन बेबी आपके पेट में डांस पार्टी करने का फैसला करता है।

ileana

इलियाना ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
एक दिन पहले ही इलियाना डिक्रूज ने अपने बेबी बंप की पहली तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। उस तस्वीर में वह अपनी पालतू बिल्ली के साथ बिस्तर पर बैठकर कॉफी पी रही थीं। बॉडी-हगिंग ड्रेस में वह बहुत ही प्यारी लग रही थीं। हालांकि उन्होंने बुरी नजर से बचने के लिए मोनोक्रोम फिल्टर लगाया हुआ था। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा थ- जीवन हाल ही में।

किस को डेट कर रही हैं इलियाना
आपको बता दें कि इलियाना डिक्रूज ने गत अप्रैल 2023 में ही अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में लोगों को बताया था। उन्होंने उस समय भी अपने इंस्टा पर दो प्यारी सी तस्वीरें पोस्ट की थीं। जानकारी के अनुसार इलियाना डिक्रूज सबसे पहले एंड्रयू नीबोन के साथ रिलेशनशिप में थीं। हालांकि कुछ समय बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस समय इलियाना बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट को डेट कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+