क्या साल 2025 में इलियाना डिक्रूज दूसरी बार बनेंगी मां? इंस्टाग्राम पर दिखाई ऐसी झलक

Ileana D Cruz Second Pregnancy: इस समय आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक न्यू ईयर का जश्न बड़ी ही धूमधाम से मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी न्यू ईयर सेलिब्रेशन की झलक देखने को मिल रही है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने भी साल 2024 की झलक फैंस को दिखाई है।

इलियाना डिक्रूज का वीडियो हुआ वायरल
इलियाना डिक्रूज ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने जनवरी 2024 से लेकर दिसंबर 2024 तक की झलक फैंस को दिखाई है। इस वीडियो में उन्होंने कुछ ऐसा शेयर किया है जिसके बाद से उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें फैल रही हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस को लग रहा है कि एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने वाली हैं।

Ileana D Cruz

जनवरी 2024 से लेकर दिसंबर 2024 तक की झलक
इलियाना डिक्रूज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जनवरी 2024 से लेकर दिसंबर 2024 तक की झलक दिखाई है। इस वीडियो में अक्टूबर 2024 की झलक ने सबका ध्यान खींचा है। वीडियो में इलियाना इमोशनल होकर प्रेग्नेंसी किट टेस्ट कैमरे की तरफ दिखाती नजर आ रही हैं।

इलियाना डिक्रूज की दूसरी प्रेग्नेंसी
इसके बाद से इलियाना डिक्रूज के फैंस उनकी प्रेग्नेंसी की बात को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- प्यार, शांति, दया। उम्मीद है कि साल 2025 में ये सब होगा और इससे भी ज्यादा कुछ होगा।

क्या इलियाना का दूसरा बेबी 2025 में आ रहा है?
वहीं इलियाना के इस वीडियो को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस से पूछ रहे हैं कि क्या वो दोबारा प्रेग्नेंट हैं। लोगों की मानें तो इलियाना का दूसरा बेबी 2025 में आ रहा है। आपको बता दें कि लोगों को एक्ट्रेस का ये पोस्ट खूब पसंद आ रहा है।

इलियाना डिक्रूज ने माइकल डोलन से की थी शादी
जानकारी के अनुसार इलियाना डिक्रूज की शादी माइकल डोलन से हुई है। इस कपल ने अगस्त 2023 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया और उसका नाम कोआ रखा है। इस साल, उन्होंने कोआ का पहला जन्मदिन मनाया था। इलियाना ने इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की दिल को छू लेने वाली फोटोज भी शेयर की थीं जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+