Ikkis BO Collection Day 2: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' की रफ्तार हुई धीमी, 2 दिन में की इतनी कमाई
Ikkis Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के दिवंगत लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' नए साल के मौके पर यानी गत 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की अच्छी भीड़ उमड़ी है और इसने पहले ही दिन 7 करोड़ रुपये की सम्मानजनक ओपनिंग दर्ज की है।
'इक्कीस' का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
हालांकि बॉक्स ऑफिस पर पहले से मौजूद रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' के सामने 'इक्कीस' की चमक थोड़ी फीकी पड़ती नजर आई है। अब 'इक्कीस' के गत 2 जनवरी 2026 के बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ चुके हैं।

'धुरंधर' के सामने टिक नहीं पाई 'इक्कीस'
-रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे सितारों से सजी 'धुरंधर' ने रिलीज के पहले ही दिन 28 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम कर लिया था।
-आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने लगातार 28 दिनों तक डबल डिजिट कमाई कर इतिहास रच दिया। यही वजह है कि इसके सामने 'किस किसको प्यार करूं 2', 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' और 'अवतार: फायर एंड एश' जैसी फिल्मों को भी संघर्ष करना पड़ा और अब 'इक्कीस' भी उसी दबाव में नजर आ रही है।
'इक्कीस' ने दूसरे दिन की इतनी कमाई
श्रीराम राघवन के निर्देशन और मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'इक्कीस' ने दूसरे दिन यानी पहले शुक्रवार को करीब 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। ये पहले दिन की तुलना में लगभग 50 फीसदी की गिरावट मानी जा रही है। ऐसे में दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 10.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो शुरुआत के लिहाज से ठीक-ठाक माना जा रहा है।
फिल्म 'इक्कीस' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
-दूसरे दिन फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 12.5 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। इससे साफ है कि दर्शक फिल्म के इमोशनल कंटेंट और कहानी से जुड़ाव महसूस कर रहे हैं। फिल्म में अगस्त्य नंदा के अभिनय को भी सराहना मिल रही है।
-थिएटर से निकलते वक्त दर्शक भावुक नजर आ रहे हैं और फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस वीकेंड यानी 3 और 4 जनवरी 2026 को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है।
'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक रिकॉर्ड
-लगातार चार हफ्तों तक धुंआधार कमाई करने के बाद फिल्म 'धुरंधर' 29वें दिन सिंगल डिजिट में जरूर सिमटी है लेकिन इसका जलवा अब भी कायम है। फिल्म 'धुरंधर' ने 29वें दिन 8.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। भारत में ये फिल्म अब तक 747.75 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर चुकी है। वहीं 'धुरंधर' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1162.25 करोड़ रुपये है।
-इसके साथ ही 'धुरंधर' ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' (1160 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और अब दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में 6वें नंबर पर पहुंच चुकी है।
बॉक्स ऑफिस की जंग जारी
जहां एक ओर धर्मेंद्र की भावनात्मक विदाई वाली फिल्म 'इक्कीस' दर्शकों के दिलों को छूने की कोशिश कर रही है, वहीं रणवीर सिंह की 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचती जा रही है। आने वाले दिनों में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या 'इक्कीस' वीकेंड पर अपनी रफ्तार पकड़ पाती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications