IIFA Winners Full List: आइफा में रहा ओटीटी का कब्जा, विक्रांत मैसी से कृति सेनन तक इन सितारों को मिला अवॉर्ड
IIFA Winners Full List: IIFA 2025 की शुरुआत शनिवार को जयपुर में हुई। जहां बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों ने शिरकत की। 8 मार्च को आयोजित ये अवॉर्ड सेरेमनी में ओटीटी ने अपना कब्जा जमाया। जहां कई वेब सीरीज और ओटीटी की फिल्मों को अवॉर्ड मिला। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन है।
फिल्म कैटेगरी:
सर्वश्रेष्ठ फिल्म: अमर सिंह चमकीला
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (फिल्म): कृति सेनन (दो पत्ती)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (फिल्म): विक्रांत मैसी (सेक्टर 36)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (फिल्म): इम्तियाज़ अली (अमर सिंह चमकीला)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (फिल्म): अनुप्रिया गोयंका (बर्लिन)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (फिल्म): दीपक डोबरियाल (सेक्टर 36)
सर्वश्रेष्ठ मौलिक कहानी (फिल्म): कनिका ढिल्लों (दो पत्ती)

सीरीज कैटेगरी:
सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज: पंचायत सीजन 3
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (सीरीज): श्रेया चौधरी (बंदिश बैंडिट्स सीजन 2)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (सीरीज): जितेंद्र कुमार (पंचायत सीजन 3)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (सीरीज): दीपक कुमार मिश्रा (पंचायत सीजन 3)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (सीरीज): संजीदा शेख (हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (सीरीज): फैसल मलिक (पंचायत सीजन 3)
अन्य पुरस्कार:
सर्वश्रेष्ठ मौलिक कहानी (सीरीज): कोटा फैक्ट्री सीजन 3
सर्वश्रेष्ठ रियलिटी/नॉन-स्क्रिप्टेड शो: फ़ैब्युलस लाइव्स Vs. बॉलीवुड वाइव्स
सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री/डॉक्यू-फिल्म: यो यो हनी सिंह: फेमस
सर्वश्रेष्ठ टाइटल ट्रैक: अनुराग साइकिया ("इश्क है" - मिसमैच्ड सीजन 3)
IIFA 2025 में आगे क्या खास रहेगा?
IIFA अवॉर्ड्स नाइट 9 मार्च को होगी, जिसमें क्लासिक फिल्म "शोले" के 50 साल पूरे होने का जश्न मनाया जाएगा। इस मौके पर जयपुर के मशहूर राज मंदिर सिनेमा में इसकी विशेष स्क्रीनिंग होगी। इसके अलावा, दिग्गज MMA फाइटर एंथनी पेटिस इस इवेंट में खास मेहमान होंगे।
IIFA 2025 की मेजबानी इस बार कार्तिक आर्यन करेंगे, जबकि करीना कपूर खान स्टेज पर परफॉर्म करेंगी। करीना इस दौरान अपने दादा और बॉलीवुड के महान फिल्ममेकर राज कपूर को खास ट्रिब्यूट देंगी। IIFA 2025 में कई और शानदार परफॉर्मेंस और सरप्राइज भी होंगे, जिससे इस बार का आइफा अवॉर्ड शो यादगार बनने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications