IIFA Awards Winner List: शाहरुख खान ने जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, तो एनिमल ने भी मारी बाजी, देखें लिस्ट
IIFA Awards Winners List: अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA) 2024 का दूसरा दिन अबू धाबी में मनाया गया। जिसमें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के तमाम बड़े सितारे एकत्रित हुए। इस मौके पर हेमा मालिनी, रेखा, शाहरुख़ ख़ान, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, बॉबी देओल और विक्की कौशल जैसे कई कलाकार मौजूद थे।
आइफा अवॉर्ड्स में शाहरुख़ ने अपनी होस्टिंग से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। उन्होंने अपने सह-होस्ट विक्की कौशल और करण जौहर के साथ मिलकर अपने हिट गाने "झूमे जो पठान" पर जमकर डांस किया। इस खास मौके पर कई बड़े एक्टर्स को अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

ये रही पूरी लिस्ट:
सर्वश्रेष्ठ फिल्म - एनिमल (निर्देशक: संदीप रेड्डी वांगा)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - शाहरुख़ ख़ान, जवान
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - रानी मुखर्जी, मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक - विदू विनोद चोपड़ा, 12वीं फेल
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता - अनिल कपूर, एनिमल
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री - शबाना आज़मी, रोकी रानी
सर्वश्रेष्ठ नकारात्मक भूमिका में अभिनेता - बॉबी देओल, एनिमल
सर्वश्रेष्ठ कहानी - रोकी और रानी की प्रेम कहानी
सर्वश्रेष्ठ (अनुकूलित) कहानी - 12वीं फेल
सर्वश्रेष्ठ संगीत - एनिमल
सर्वश्रेष्ठ गीत - सिद्धार्थ-गरिमा, "सतरंगा", एनिमल
सर्वश्रेष्ठ गायक (मेल) - भूपिंदर बाब्बल, "अर्जन वैली", एनिमल
सर्वश्रेष्ठ गायिका (फीमेल) - शिल्पा राव (जवान)
भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान - जयंतीलाल गडा, हेमा मालिनी
25 वर्षों की सिनेमा में उपलब्धि - करण जौहर
डेब्यूटंट ऑफ द ईयर: अलिजेह अग्निहोत्री
बता दें कि IIFA अवॉर्ड्स की शुरुआत 27 सितंबर को IIFA उत्सवाम के साथ हुई। जो कि साउथ सिनेमा - तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ को समर्पित था। इस रात को तमाम सितारों ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीता।
वहीं दूसरे दिन शाहिद कपूर का प्रभु देवा और कृति सेनन संग डांस देख दर्शक उत्साह से झूम उठे। इसके अलावा शाहरुख़, करण, रेखा, अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर और विक्की कौशल जैसे कलाकार भी कार्यक्रम में शामिल हुए। IIFA 2024 का समापन 29 सितंबर को IIFA रॉक्स कार्यक्रम के साथ होगा। जिसमें भारतीय सिनेमा के बड़े सिंगर हनी सिंह, शिल्पा राव और शंकर-एहसान-लोय जैसे कलाकार लाइव प्रदर्शन करेंगे।
ये भी पढ़ें: IIFA Utsavam 2024: ऐश्वर्या राय बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, 'जेलर' ने जीता पुरस्कार, यहां देखें विनर्स की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications