IIFA Utsavam 2024: ऐश्वर्या राय बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, 'जेलर' ने जीता पुरस्कार, यहां देखें विनर्स की लिस्ट

IIFA Utsavam 2024: भारतीय सिनेमा से जुड़े ऐसे कई अवॉर्ड्स होते हैं, जिनका स्टार्स बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बार अबू धाबी में आईफा उत्सवम 2024 (IIFA Utsavam 2024) का आयोजन किया गया था। इस इवेंट में साउथ इंडस्ट्री के कई कलाकारों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

आईफा उत्सवम 2024 का आयोजन
गत 27 सितंबर 2024 को आईफा उत्सवम 2024 का आयोजन किया गया था। इस इवेंट में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की मूवी जेलर को बेस्ट फिल्म (तमिल) का अवॉर्ड मिला है। ये अवॉर्ड फिल्म के डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार को मिला है। वहीं नानी को दसरा (तेलुगू) और विक्रम को पोन्नियिन सेलवन: 2 (तमिल) के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलाहै। आइए आपको बताते हैं आईफा उत्सवम में किसे कौन-सा अवॉर्ड मिला है।

IIFA Utsavam 2024

IIFA Utsavam 2024 के विनर्स की पूरी लिस्ट

बेस्ट फिल्म (तमिल)- जेलर
बेस्ट एक्टर (तेलुगू)- नानी (दसरा)
बेस्ट एक्टर (तमिल)- विक्रम (पोन्नियिन सेलवन 2)
बेस्ट एक्ट्रेस (तमिल)- ऐश्वर्या राय (पोन्नियिन सेलवन 2)
बेस्ट डायरेक्टर (तमिल)- मणिरत्नम (पोन्नियिन सेलवन 2)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर (तमिल)- एआर रहमान (पोन्नियिन सेलवन 2)
आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा- चिरंजिवी

आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन टू इंडियन सिनेमा- प्रियदर्शन
वूमेन ऑफ द ईयर इन इंडियन सिनेमा- सामांथा रुथ प्रभु
बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल (तमिल)- एसजे सूर्या (मार्क एंटनी)
बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल (तेलुगू)- शाइन टॉम चाको (दसरा)
बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल (मलयालम)- अर्जुन राधाकृष्णन (कन्नूर स्क्वाड)
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल मेल (तमिल)- जयराम (पोन्नियिन सेलवन 2)
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल फीमेल (तमिल)- सहस्र श्री (चिट्ठा)
गोल्डन लेगेसी अवॉर्ड- नंदमुरी बालकृष्ण
आउटस्टैंडिंग एक्सीलेंस इन कन्नड़ सिनेमा- ऋषभ शेट्टी
बेस्ट डेब्यू फीमेल (कन्नड़)- आराधना राम (कटेरा)
बेस्ट डायरेक्टर (कन्नड़)- थारुण सुधीर (कटेरा)

आईफा अवॉर्ड्स 2024 का शेड्यूल
आईफा अवॉर्ड सेरेनी अबू धाबी के यश आईलैंड में 27 से 29 सितंबर 2024 तक चलेगा। पहले दिन, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं की फिल्मों को पुरस्कार दिए गए हैं। दूसरे दिन यानी आज 28 सितंबर 2024 को हिंदी फिल्मों को पुरस्कार दिए जाएंगे। वहीं तीसरे दिन यानी आगामी 29 सितंबर 2024 को संगीत के क्षेत्र के लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

29 सितंबर 2024 को होगा 'आईफा रॉक्स'
इस अवॉर्ड नाइट में रेखा, शाहिद कपूर, कृति सनोन, विक्की कौशल और जाह्नवी कपूर जैसे बॉलीवुड सितारे अपनी शानदार परफॉर्मेंस देंगे। आगामी 29 सितंबर 2024 को 'आईफा रॉक्स' सेगमेंट की मेजबानी सिद्धांत चतुर्वेदी और अभिषेक बनर्जी करेंगे, जिसमें शंकर एहसान लॉय और हनी सिंह परफॉर्म करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+