IIFA Awards 2022: रितेश देशमुख ने सलमान खान को कहा-Sorry, आखिर क्या हुई थी बात?
आईफा अवॉर्ड्स 2022 की ओपनिंग सेरेमनी का एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रितेश देशमुख, सलमान खान को सॉरी कहते दिखाई दे रहे हैं।
मुंबई , 3 जूनः आईफा अवॉर्ड्स 2022 की शुरुआत हो चुकी है। अवॉर्ड शो की ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, रितेश देशमुख, नोरा फतेही, शाहिद कपूर, दिव्या खोसला कुमार, हनी सिंह समेत कई सेलेब्स मौजूद थे। खबर है कि आईफा 2022 में स्टेज पर होस्टिंग की जिम्मेदारी बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर फराह खान और एक्टर अपारशक्ति खुराना को सौंपी गई है। इन दोनों के अलावा बीच बीच में होस्टिंग की जिम्मेदारी सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल भी संभालेंगे। इसी बीच ओपनिंग सेरेमनी का एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रितेश देशमुख, सलमान खान को सॉरी कहते दिखाई दे रहे हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ था दोनों के बीच में।

रितेश ने सलमान भाई से कहा सॉरी
आईफा अवॉर्ड्स 2022 का आगाज अबू धाबी में हो चुका है। कोरोना के कारण पिछले दो सालों से आईफा अवॉर्ड्स का आयोजन बंद था। आईफा अवॉर्ड्स की जबरदस्त ओपनिंग के दौरान रितेश देशमुख, सलमान खान और मनीष पॉल के बीच कुछ मजेदार बातचीत हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग इस मजेदार वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। सेलेब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल वीडियो में मनीष पॉल कह रहे हैं- भाईजान होते हैं तो बहुत मजा आता है... तो हम सब इस बार मजे करेंगे। तभी रितेश देशमुख कहते हैं- मनीष मुझे कहना होगा कि होस्टिंग पीरियड में आप बेस्ट हैं। फिर रितेश दोबारा कहते हैं कि मैं दोबारा कहूंगा कि होस्टिंग में अब तक के सबसे बेस्ट हैं आप. वहीं सलमान खुद की तरफ इशारा करते हैं और कहते हैं मैं? तो रितेश कहते हैं, सॉरी गलती हो गई भाई। फिर सलमान कहते हैं कि मैं खुद भूल गया कि मैं भी होस्टिंग करता हूं।
ये सेलेब्स होंगे शो में शामिल
आपको बता दें कि आईफा अवॉर्ड्स, 4 जून से यस आइलैंड में आयोजित किया जाएगा। समारोह के शुरू होने के पहले से ही कई सेलेब्स अबू धाबी पहुंच चुके हैं। वहीं, कुछ आज यहां पहुंचने वाले हैं। खबर है कि एक्टर अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय भी अवॉर्ड शो में शामिल होंगे। वहीं अभिषेक बच्चन इस शो में परफॉर्म भी करेंगे। शाहिद कपूर, टाइगर श्रॉफ, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, अनन्या पांडे, दिव्या खोसला कुमार और नोरा फतेही भी शो में परफॉर्म करने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications