भरी महफिल में बच्चन परिवार की बहू ने किसके पैर छुए? सामने आया ऐश्वर्या राय का VIDEO
Aishwarya Rai Bachchan: IIFA अवॉर्ड्स में बॉलीवुड सितारों की धूम मची हुई है। इस कड़ी में इंडस्ट्री के नामी-गिनामी सितारे अबू धाबी पहुंचे हैं। ऐश्वर्या राय भी अपनी बेटी संग बीते दिन अबू धाबी में नजर आईं। अब हाल ही में ऐश्वर्या राय का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है।
दरअसल, IIFA में मणिरत्नम को फिल्म पोन्नियिन सेल्वन के लिए बेस्ट डायरेक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया। ऐश्वर्या राय ने ये अवॉर्ड उन्हें दिया। जब वे स्टेज पर आए तो ऐश्वर्या राय ने उनके पैर छुए। ये क्लिप हर किसी को पसंद आ रहा है और लोग इसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

दरअसल, IIFA में मणिरत्नम को फिल्म पोन्नियिन सेल्वन के लिए बेस्ट डायरेक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया। ऐश्वर्या राय ने ये अवॉर्ड उन्हें दिया। इसके बाद मणिरत्नम ने एक्ट्रेस को आशीर्वाद दिया और फिर ऐश्वर्या ने उनके गले लगकर उन्हें बधाई दी।
मणिरत्नम के लिए ऐश्वर्या राय का सम्मान और विदेशी जमीन पर बच्चन परिवार की बहू के संस्कार देखने के बाद सभी लोग उनके मुरीद हो रहे हैं। ऐश्वर्या राय का ये क्लिप तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
फैंस बच्चन परिवार की बहू की जमकर तारीफ कर रहे हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए ऐश्वर्या ने कहा कि शुरुआत से ही मैं काफी लकी रही हूं कि मुझे मेरी पहली फिल्म में ही मणिरत्नम सर के साथ काम करने का मौका मिला। मेरे लिए काफी गर्व की बात है कि उन्होंने अपनी पहली फिल्म पोन्नियिन सेल्वन में नंदिनी के रोल के लिए मुझे चुना।
ऐश्वर्या राय की बात करें तो बीते कुछ दिनों से एक्ट्रेस खूब चर्चा में हैं। वे अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आई थीं, जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया। लोगों ने कहा कि ऐश्वर्या ने अपनी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी है और वे जहां चाहें उसे लेकर जाती हैं। एक रिपोर्टर ने भी इससे जुड़ा एक सवाल पूछा तो ऐश्वर्या ने बेबाकी से जवाब देते हुए कहा कि वो मेरी बेटी है।












Click it and Unblock the Notifications