IIFA 2024: 80 के दशक की हसीना रेखा ने स्टेज पर चलाया जादू, वीडियो देख दिल हार बैठे फैंस
IIFA Rekha Dance Video: आईफा अवॉर्ड्स 2024 का मेन इवेंट 28 सितंबर को अबू धाबी में हुआ। इसमें शाहरुख खान और रानी मुखर्जी जैसे सितारों ने हिस्सा लिया। मगर इस बीच एक्ट्रेस रेखा ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत लिया। एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस क्लिप को देखने के बाद फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
क्लिप में आप देख सकते हैं कि रेखा पिंक कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वे अपने पुराने हिट गानों में परफॉर्म करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो देखने के बाद फैंस एक्ट्रेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक रेखा ने पूरे 22 मिनट तक स्टेज पर परफॉर्म किया। एक्ट्रेस ने एक बयान में ये भी कहा कि आईफा की मेरे दिल में खास जगह है। ये न केवल इंडियन सिनेमा का उत्सव है बल्कि ग्लोबल मंच पर कला, संस्कृति और प्रेम का जीवंत मिश्रण भी है।
बताते चलें कि इस साल करण जौहर , शाहरुख खान और विक्की कौशल ने IIFA 2024 को होस्ट किया। जबकि रेखा, कृति सेनन और शाहिद कपूर जैसे सेलिब्रिटी ने इस अवॉर्ड फंक्शन में परफॉर्म किया। iifa के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
रेखा का लुक इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रहा था। उन्होेंने नथनी और कानों में झुमके पहनकर अपने लुक को और भी खूबसूरत बनाया। रेखा हमेशा की तरह किसी हूर की परी से कम नहीं लग रही थीं। रेखा के इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने रेखा को हमेशा के लिए आइकॉनिक बताया। लोगों का कहना था कि रेखा हमेशा ही महफिल जमा लेती हैं। वे फैंस को खुश करने में कोई कसर नहींं छोड़तीं।












Click it and Unblock the Notifications