IFFI: गोवा फिल्म फेस्टिवल में इस्तवान स्जाबो और मार्टिन स्कॉर्सेस को सत्यजीत रे अवार्ड से किया जाएगा सम्मानित

IFFI: गोवा फिल्म फेस्टिवल में इस्तवान स्जाबो और मार्टिन स्कॉर्सेस को सत्यजीत रे अवार्ड से किया जाएगा सम्मानित

मुंबई, 22 अक्टूबर: भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) का 52वां संस्करण गोवा में आयोजित होने वाला है। गोवा में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 20 से 28 नवंबर तक होगा। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस साल पहली बार आईएफएफआई में प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म को भी आमंत्रित किया है। अनुराग ठाकुर ने यह भी बताया है कि हंगरी के फिल्म निर्माता इस्तवान स्जाबो और हॉलीवुड आइकन मार्टिन स्कॉर्सेस को सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस्तवान स्जाबो और मार्टिन स्कॉर्सेस मशहूर फिल्म डायरेक्टर और निर्माता और पटकथा लेखक हैं।

Goa Film Festival

हंगरी के फिल्म निर्माता इस्तवान स्जाबो ने मेफिस्टो के साथ 1981 सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय सफलता हासिल की थी। जिसके लिए उन्हे सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म कैटेगरी में ऑस्कर से सम्मानित किया गया था।

वहीं मार्टिन स्कॉर्सेस हॉलीवुड के फिल्म इतिहास में सबसे महान और सबसे प्रभावशाली निर्देशकों में से एक माने जाते हैं। मार्टिन स्कॉर्सेस ने एक से बढ़ कर एक हिट फिल्में बनाई हैं। जिसमें टैक्सी ड्राइवर (1976) , रेजिंग बुल (1980) , गैंग्स ऑफ न्यूयॉर्क (2002), द एविएटर (2004), द डिपार्टेड (2006), आइलैंड (2010) और वॉल स्ट्रीट ब्लैक कॉमेडी द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट (2013) शामिल हैं।

बता दें कि भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के फिल्म महोत्सव निदेशालय द्वारा गोवा में किया जा रहा है। इस बार पहली बार गोवा फिल्म फेस्टिवल में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को भी इनवाइट किया गया है। गोवा फिल्म फेस्टिवल के 52वें संस्करण के एक हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित करने की योजना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+