आर्यन के सपोर्ट में उतरे एक्टर रजित कपूर, कहा- शाहरुख का बेटा होने की कीमत चुकानी पड़ रही है

मुंबई, अक्टूबर 26। ड्रग्स मामले में फंसे बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका पर आज बॉम्बे हाईकोर्ट सुनवाई कर रहा है। आर्यन खान को सलाखों के पीछे गए लगभग एक महीना होने वाला है और इस एक महीने में आर्यन की कई बार जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। हालांकि इस मुश्किल वक्त में आर्यन को बॉलीवुड से अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। अधिकतर अभिनेता और फिल्म निर्माता आर्यन खान के समर्थन में खड़े नजर आए हैं। इस बीच एक्टर रजित कपूर ने भी आर्यन का समर्थन किया है। उन्होंने आर्यन की गिरफ्तारी को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया है।

शाहरुख के परिवार का 'मीडिया ट्रायल' दुर्भाग्यपूर्ण

शाहरुख के परिवार का 'मीडिया ट्रायल' दुर्भाग्यपूर्ण

रजित कपूर ने कहा है कि शाहरुख खान के परिवार का 'मीडिया ट्रायल' होना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। रजित कपूर ने कहा कि आर्यन शाहरुख के बेटे हैं, इसलिए वो इस कठिन जांच का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को एक कठिन इन्वेस्टिगेशन से गुजरना पड़ता है। 'द मेकिंग ऑफ द महात्मा' फिल्म में काम कर चुके रजित ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के लोग लाइमलाइट में रहते हैं, इसलिए जांच एजेंसियां उनके साथ ऐसा करती हैं, नहीं तो आप ही बताईए अगर आर्यन शाहरुख के बेटे ना होते तो उन्हें ऐसी जांच से गुजरना पड़ता?

आर्यन के लिए बहुत बुरा फील हो रहा है- रजित

आर्यन के लिए बहुत बुरा फील हो रहा है- रजित

61 साल के अभिनेता रजित कपूर ने कहा कि आर्यन के मामले को लेकर मीडिया ने भी इसका तमाशा बना दिया है, इस तरफ किसी का ध्यान नहीं जाता। उन्होंने कहा कि वो आर्यन के लिए बहुत बुरा फील कर रहे हैं। रजित ने कहा कि एक माता-पिता के रूप में मैं आर्यन के लिए बहुत हर्ट फील कर रहा हूं, लेकिन आर्यन के बारे में सोचो उस पर क्या बीत रही होगी, इतनी बार उसकी याचिका खारिज हो चुकी है, वो भी क्या सोच रहा होगा कि मेरे पिता शाहरुख हैं फिर भी कुछ नहीं कर सकते तो ऐसे में आज शाहरुख खान का बेटा होना उनके खिलाफ हो गया है।।

आर्यन की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई

आर्यन की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई

आपको बता दें कि आर्यन खान को इसी महीने मुंबई में एक क्रूज पर चल रही ड्रग्स पार्टी को लेकर गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद से ही आर्यन की कई जमानत याचिका खारिज हो चुकी हैं। पिछले हफ्ते ही उनकी आखिरी याचिका खारिज हुई थी। इसके बाद आर्यन के वकील ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने का फैसला किया और आज आर्यन की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट सुनवाई कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+