IC 814-The Kandahar Hijack का टीजर रिलीज, जानें कब और कहां देख सकेंगे ये वेब सीरीज
IC 814-The Kandahar Hijack Teaser Out: बॉलीवुड के शानदार एक्टरों में से एक विजय वर्मा और नसीरुद्दीन शाह की वेब सीरीज आईसी 814- द कंधार हाईजैक इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। मेकर्स ने इस सीरीज का टीजर रिलीज कर दिया है जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' का दमदार टीजर रिलीज
इस वेब सीरीज में विजय वर्मा, नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, दीया मिर्जा और कुमुद मिश्रा जैसे दिग्गज कलाकार मौजूद हैं। आज यानी 3 अगस्त 2024 को वेब सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इसके साथ ही अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज के रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है।

साल 1999 में हुए कंधार हाईजैक की कहानी
करीब 1 मिनट के इस टीजर में कई सारी चीजों की झलकियां दिखाई गई हैं। ये सीरीज साल 1999 में हुए कंधार हाईजैक की यादों को ताजा करता है। साथ ही दिल को डर से भर देता है और रोमांच भी जगाता है। आपको बता दें कि साल 1999 में काठमांडू से इंडियन एयरलाइंस के विमान आईसी 814 को हाईजैक कर लिया गया था। दहशतगर्द इसे पहले अमृतसर और फिर लाहौर के बाद इसे कंधार ले गए थे।
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी वेब सीरीज
इस विमान में सवार 178 यात्रियों के बदले भारत ने तीन खूंखार आतंकियों- मौलाना मसूद अजहर, अहमद ओमर सईद शेख और मुस्ताक अहमद जरगर को अपनी जेल से छोड़ा था। ये वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
'दहशतगर्द विमान को अपने कब्जे में लेते हैं'
टीजर की शुरुआत विजय वर्मा से होती है। वह विमान में पायलट हैं और उड़ान भरने से पहले अपने यात्रियों से मंगलमय यात्रा की कामना करते हैं। इसके बाद हमें विमान के अंदर हंसते-खेलते यात्रियों के चेहरे दिखते हैं और फिर दिखता है खौफ का साया। दहशतगर्द विमान को अपने कब्जे में लेते हैं, तो भारत में सरकारी तंत्र हिल जाता है।
वेब सीरीज की दमदार स्टारकास्ट
टीजर में मंत्री के किरदार में पंकज कपूर, सुरक्षा एजेंसी के चीफ के रूप में नीसरुद्दीन शाह और मंत्रालय के ऑफिसर के तौर पर कुमुद मिश्रा की भी झलक दिखती है। वेब सीरीज की स्टारकास्ट काफी दमदार है। इसमें दिव्येंदु भट्टाचार्य, पूजा गोर, कंवलजीत सिंह, मनोज पाहवा, पत्रलेखा, यशपाल शर्मा और आदित्य श्रीवास्तव भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
29 अगस्त 2024 को रिलीज होगी वेब सीरीज
इस वेब सीरीज की कहानी विमान में और विमान से बाहर क्या हुआ, इसके इर्द-गिर्द घूमती है। मेकर्स ने टीजर के साथ ही इस सीरीज के रिलीज डेट का भी ऐलान किया है। ये सीरीज आगामी 29 अगस्त 2024 से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।












Click it and Unblock the Notifications