इब्राहिम अली खान सरेआम किया रूमर्ड गर्लफ्रेंड पलक तिवारी को हग, वायरल हुआ वीडियो

Palak And Ibrahim Viral Video: श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस का पिछले काफी समय से सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ नाम जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई बार एकसाथ रेस्टोरेंट पर स्पॉट किया गया। अब एक बार फिर अपने अफेयर की वजह से चर्चा में आ गया।

पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान के आए दिन वीडियो और फोटोज सामने आते रहते हैं। अब एक बार फिर रूमर्ड कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों एक दूसरे को सरेआम हग करते हुए नजर आए। जिसके बाद से लगातार फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ तो है।

ibrahim ali khan

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, पलक तिवारी एंट्री गेट पर खड़ी हैं और ऐसा लग रहा है कि वह इब्राहिम का वेट कर रही थीं। फिर जैसे ही इब्राहिम आते हैं तो वह बिना किसी हिचकिचाहट के उन्हें टाइट हग करती हैं। इस दौरान दोनों कैजुअल लुक में नजर आए। जहां पलक तिवारी ने ऑफ वाइट सलवार-सूट कैरी किया हुआ था। वहीं इब्राहिम ऑरेज पायजामा और सफेद टीशर्ट में दिखाई दिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लगातार फैंस कमेंट कर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने पूछा क्या सच में दोनों रिलेशनशिप में हैं। एक अन्य यजर ने लिखा, ये कब हुआ, दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। वहीं कुछ यूजर्स ने कपल का जमकर मजाक उड़ाया। बता दें कि, पलक तिवारी ने हमेशा इब्राहिम अली खान को अपना खास दोस्त बताया है।

बता दें कि, पलक तिवारी ने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड डेब्यू किया था। भले ही ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन पलक को उनकी एक्टिंग के लिए काफी तारीफ मिली। हालांकि उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई। वहीं इब्राहिम अली खान जल्द ही फिल्म 'सरजमीन' से बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+