अरमान मलिक की बर्थडे पार्टी में दिखे इब्राहिम अली खान, यूजर्स बोले- 'सेम टू सेम सैफ'
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम हाल ही में सिंगर अरमान मलिक के बर्थडे बैश में दिखे। ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई, यूजर्स ने इब्राहिम को सैफ की कॉपी बताया।
मुंबई, 23 जुलाई: सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम खान पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। फैंस इब्राहिम की बॉलीवुड में एंट्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इब्राहिम कहीं भी बाहर जाते हैं तो पैपराजी की नजरों से बच नहीं पाते। हाल ही में वे अरमान मलिक के बर्थडे बैश में नजर आए। इस दौरान इब्राहिम अपने दोस्त और सिंगर अरमान मलिक के साथ खूब मस्ती करते हुए नजर आए। इस बीच अरमान मलिक ने इब्राहिम को अपकमिंग हीरो बताया। इतना ही नहीं, कई लोगों ने तो इब्राहिम को सैफ की कॉपी ही बता डाला।

इब्राहिम ने लूटी वाहवाही
अऱमान मलिक के जन्मदिन पर इब्राहिम एकदम कैजुअल लुक में नजर आए। सिंगर के बर्थडे बैश में सैफ के बेटे ने खूब वाहवाही लूटी। इब्राहिम पार्टी में बेहद क्यूट लग रहे थे।

पैपराजी ने की रिक्वेस्ट
पिंकविला की खबर के मुताबिक, पार्टी में जब अरमान मलिक पैपराजी को थैंक्स थैक्स कह रहे थे, तो इब्राहिम ने कहा-चल भाई चल भाई। दोनों साथ-साथ चलते दिखाई दिए। इसके बाद पैपराजी ने उन्हें और भी फोटो लेने की गुजारिश की।

इब्राहिम को बताया 'अपकमिंग हीरो'
जब इब्राहिम सोलो फोटो लेने लगे, तो अरमान ने उन्हें अपकमिंग हीरो बताया। ऐसे में इब्राहिम जोर-जोर से हंसने लगे। फिर इब्राहिम ने पैपराजी को बोला-बहुत हो गया।

यूजर्स बोले एकदम सैफ
इतना ही नहीं, इब्राहिम को देखकर लोगों को सैफ अली खान की याद आ गई। वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो लोग इब्राहिम को सैफ की कॉपी बताने लगे। एक यूजर ने लिखा-इब्राहिम हैंडसम हैं। दूसरे यूजर ने कहा-एकदम सैफ अली खान की तरह। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा-उनकी हंसी बिल्कुल सैफ अली खान जैसी है।
हाल में भारत लौटे इब्राहिम
बताते चलें कि लंदन में लंबा समय बिताने के बाद इब्राहिम अब बहन सारा और मां अमृता संग देश लौट चुके हैं। इब्राहिम, सारा और अमृता सिंह की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुई थीं।

इस फिल्म में काम कर रहे इब्राहिम
वर्कफ्रंट की बात करें, तो इब्राहिम करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में असिस्टेंड डायरेक्टर हैं। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ इब्राहिम की कुछ तस्वीरें बीते दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुई थीं।












Click it and Unblock the Notifications