महाभारत के 'श्रीकृष्ण' की प्रॉपर्टी को लेकर IAS पत्नी स्मिता ने किया ऐसा काम, दूध के पैसे तक को लेकर हुआ ये सब
Nitish Bharadwaj and Smita Gate: 'महाभारत' में भगवान कृष्ण का किरदार निभाकर लोगों के दिलों पर छाने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज की पर्सनल जिंदगी इस समय काफी परेशानियों से घिरी हुई है। नीतीश भारद्वाज इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चाका विषय बने हुए हैं। वह अपनी पत्नी स्मिता भारद्वाज से अलग रह रह हैं और बच्चों की कस्टडी के लिए कोर्ट में केस भी लड़ रहे हैं।
महाभारत के 'श्रीकृष्ण' के जीवन में चल रहा है 'गृहयुद्ध'
नीतीश भारद्वाज के घर में 'गृहयुद्ध' चल रहा है। विवाद का ये सिलसिला तब शुरू हुआ, जब उन्होंने अलग रह रही IAS पत्नी स्मिता गाटे पर ये आरोप लगाया कि वो बेटियों को उनसे मिलने नहीं दे रही हैं। इस पर स्मिता ने चुप्पी तोड़ी और कहा कि वो इसी महीने बच्चियों से मिले थे।

'नीतीश ने तलाक के एवेज में पैसों की मांग की है'
पत्नी स्मिता गाटे ने लोगों को बताया कि नीतीश ने तलाक के एवेज में पैसों की मांग की है और ये भी आरोप लगाया कि कोर्ट के आदेश के बावजूद बच्चियों की परवरिश के लिए वह कोई पैसा नहीं देते हैं। हालांकि नीतीश ने भी पलटवार किया और कहा कि ये सभी आरोप गलत हैं।
नीतीश की संपत्ति बेचना चाहती हैं स्मिता
अब नीतीश भारद्वाज और स्मिता गाटे से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि स्मिता ने नीतीश की संपत्ति की बिक्री के लिए कोर्ट से मदद मांगी है। एक सूत्र के अनुसार- स्मिता भारद्वाज ने अदालत में नीतीश भारद्वाज के वादे के मुताबिक अपनी दोनों बेटियों के लिए 10-10 हजार रुपये महीने की रकम की रिकवरी के लिए याचिका दायर की है। इसे 'डार्कहास्ट' कहा जाता है।
संपत्ति बेचने के लिए कोर्ट से मांगी मदद
सूत्र ने कहा है- कमिटमेंट को अदालत की तरफ से विधिवत दर्ज किया गया है, जिसके आधार पर एक अंतरिम आदेश पारित किया गया है। स्मिता गाटे ने नीतीश भारद्वाज की अचल संपत्ति कुर्क करने और घर के पुराने सामान की बिक्री के लिए अदालत से मदद मांगी है, ताकि वो उस पैसे का इस्तेमाल अपनी बच्चियों के भरण-पोषण के लिए कर सकें।
नीतीश ने स्मिता पर बनाया था पैसों का दवाब
वहीं स्मिता गाटे के वकील चिन्मय वैद्य ने कहा- मैं बस इतना कह सकता हूं कि फैमिली कोर्ट में एक डार्कहास्ट दायर किया गया है और चूंकि मामला विचाराधीन है, इसलिए मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता हूं। इससे पहले एक इंटरव्यू में स्मिता ने बताया था कि नीतीश उन पर पैसों के लिए दबाव बना रहे हैं।
'बातचीत को सीक्रेटली रिकॉर्ड कर रहे थे'
स्मिता ने कहा था- वो मुझ पर पैसों के लिए दबाव बना रहे हैं, सोच रहे हैं कि अगर मैं अपनी नौकरी छोड़ दूं, तो हमारी शादी जारी रह सकती है, नहीं तो मुझे तलाक के लिए पैसे देने होंगे। स्मिता ने नीतीश भारद्वाज पर आरोप लगाते हुए कहा था- वो साल 2016 से हमारी बातचीत को सीक्रेटली रिकॉर्ड कर रहे थे। उनकी इस हरकत को देख मैं चौंक गई थीं। उनका मानना है कि पुणे में हमारा ज्वॉइंट अपार्टमेंट, प्रसार भारती के साथ चल रहे कानूनी मामले के कारण उनकी संपत्ति को खतरे में डाल सकता है।
दूध के लिए भी पैसे मांगते थे नीतीश
स्मिता गाटे ने आगे कहा था- अपने व्यक्तिगत हितों की रक्षा के लिए नीतीश ने इस बात पर जोर दिया है कि संपत्ति पूरी तरह से उनके पास हो। मैंने इसे खरीदने में अपना योगदान दिया है, जिस पर अब वो दावा करना चाहते हैं और प्रॉपर्टी मेरे द्वारा खरीदी गई है। स्मिता ने आगे कहा- दूध जैसे मामूली खर्चों के लिए उनकी मांग, उनके अनुचित बर्ताव को दिखाती है। इस रिश्ते को बनाए रखने के लिए मेरी कोशिश के बावजूद और बच्चों का भरण-पोषण करने के बाद भी अपने फायदे के लिए वो स्थितियों में हेरफेर करते रहते हैं।
2021 से चल रहा है तलाक का मामला
आपको बता दें कि IAS स्मिता गाटे इस समय भोपाल में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं। नीतीश भारद्वज और स्मिता ने साल 2021 में तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी, मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। नीतीश ने पहले मोनिषा पाटिल से शादी की थी। दोनों साल 1991 में शादी के बंधन में बंधे थे लेकिन साल 2005 में इनका रिश्ता टूट गया था।












Click it and Unblock the Notifications