Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Suhana Khan Birthday: शाहरुख खान ने करण से क्यों कहा-'I will bite his lips'

मुंबई, 22 मई। शाहरुख खान की नूरे नजर यानी कि सुहाना खान ने आज अपने जीवन के 22 बरस पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर सुहाना को काफी लोगों ने जन्मदिन की बधाई दी है। मम्मी गौरी खान ने तो सुहाना के लिए स्पेशल पोस्ट भी लिखी है तो वहीं दूसरी ओर सुहाना की बहुत सारी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Recommended Video

    Suhana Khan Birthday: 22 साल की हुईं Suhana khan,मां Gauri Khan ने ऐसे किया विश | वनइंडिया हिंदी
    सुहाना अपने पापा के दिल के काफी करीब हैं

    सुहाना अपने पापा के दिल के काफी करीब हैं

    आपको बता दें कि सुहाना अपने पापा के दिल के काफी करीब हैं और बॉलीवुड की सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। अक्सर उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं।

    शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो वायरल

    इस खास दिन शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी गुड़िया सुहाना के Boyfriend को लेकर कुछ ऐसा बोलते हैं, जिसे सुनकर सब दंग रह जाते हैं लेकिन फिर लोगों को समझ आता है कि ये एक पजेसिव बाप की अपनी जान से प्यारी बेटी के प्रति भाव हैं, जो इस तरह से सामने आए हैं।

    आपने किस उम्र में अपना पहला Boyfriend बनाया था?

    आपने किस उम्र में अपना पहला Boyfriend बनाया था?

    दरअसल जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो करण जौहर के मशहूर शो कॉफी विद करण का है, जिसमें शाहरुख खान अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ मेहमान बनकर पहुंचते हैं। इस शो में करण दोनों से काम के अलावा कुछ पर्सनल प्रश्न भी पूछते हैं, जिनमें से एक सवाल था आलिया के Boyfriend का। दरअसल करण जौहर ने आलिया से पूछा था कि आपने किस उम्र में अपना पहला Boyfriend बनाया था?

    करण ने पूछा- क्या आप उसे मारेंगे?'

    करण ने पूछा- क्या आप उसे मारेंगे?'

    इस पर आलिया भट्ट जवाब देती हैं कि '16' , जिसे सुनते ही करण जौहर, शाहरुख से सीधे सवाल करते हैं कि 'आपकी बेटी भी तो सोलह बरस की है, अगर उसका Boyfriend उन्हें किस करे तो आप क्या करेंगे, क्या आप उसे मारेंगे?'

    'मैं उसके Lips काट दूंगा'

    'मैं उसके Lips काट दूंगा'

    इस पर शाहरुख खान तपाक से कहते हैं कि 'मैं उसके लिप्स काट दूंगा'।जिसे सुनते हैं करण जौहर कहते हैं कि पता था मुझे, आप कुछ ऐसा ही कहने वाले हैं। जिसे सुनकर आलिया भट्ट जोर-जोर से हंसने लगती हैं लेकिन शाहरुख सीरयस ही रहते हैं।

    वेब फिल्म 'द आर्चीज '

    वेब फिल्म 'द आर्चीज '

    आपको बता दें कि किंग खान की लाडली जोया अख्तर की वेब फिल्म 'द आर्चीज ' से पर्दे पर कदम रखने जा रही हैं। इस फिल्म का टीजर लॉन्च हो चुका है, जिसमें सुहाना का बहुत ही अलग अंदाज देखने को मिला है।

    'आप कभी भी परफेक्ट नहीं हो सकते हैं'

    इस टीजर के आउट होने पर शाहरुख ने अपनी बेटी को प्रोत्साहित करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखी थी, जिसमें उन्होंने सुहाना को आने वाले वक्त के लिए कुछ सुझाव भी दिए थे। उन्होंने लिखा था कि 'याद रखना सुहाना खान, आप कभी भी परफेक्ट नहीं हो सकते हैं, ये रास्ता अंतहीन हैं, दयालु बनो और मुस्कुराते हुए लाइट कैमरा एक्शन का सामना करो।'

    यहां देखें: जब शाहरुख ने कहा था-'मैं उसके लिप्स काट दूंगा', Video

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+