शाहरुख खान के सपोर्ट में आईं पूजा भट्ट, कहा- 'यह वक्त भी गुजर जाएगा'

नई दिल्ली, 04 अक्टूबर। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में अरेस्ट हुए हैं, जिसके बाद से शाहरुख और उनके बेटे को लेकर काफी बातें हो रही हैं। बॉलीवुड में कोई इस बारे में कोई खुलकर तो कुछ कह नहीं रहा है लेकिन हां शाहरुख के सपोर्ट में कुछ सितारे जरूर खड़े हुए हैं, जिनमें सुचित्रा कृष्णमूर्ति, सुनील शेट्टी, सलमान खान और पूजा भट्ट का नाम शामिल हैं।

 'मैं आपके साथ खड़ी हूं शाहरुख'

'मैं आपके साथ खड़ी हूं शाहरुख'

शाहरुख के साथ 'चाहत' जैसी फिल्म में काम कर पूजा भट्ट ने ट्वीट किया है कि 'मैं आपके साथ खड़ी हूं शाहरुख, इसलिए नहीं, क्योंकि आपको इसकी जरूरत है, बल्कि मैं होना चाहती हूं, यह भी गुजर जाएगा।'

Recommended Video

    Aryan Khan Cruise Drug Case: 7 October तक NCB Custody में आर्यन खान | Shahrukh Khan | वनइंडिया हिंदी
     'पेरेंट्स के लिए ये कभी भी आसान नहीं होता है'

    'पेरेंट्स के लिए ये कभी भी आसान नहीं होता है'

    तो वहीं किंग खान के साथ 'कभी हां कभी ना ' में काम कर चुकीं सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्वीट किया है कि 'पेरेंट्स के लिए ये कभी भी आसान नहीं होता है कि वे अपने बच्चों को परेशानी में देखें,सभी के लिए दुआएं'।

    'ये फेमस होने की कीमत है

    'ये फेमस होने की कीमत है

    उन्होंने इस बारे में दो ट्वीट किए हैं, जहां पहले ट्वीट में उन्होंने शाहरुख के लिए उपरोक्त बातें कही हैं, वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि' एनसीबी की रेड में अबतक कुछ साबित नहीं हुआ है, बॉलीवुड को एक तमाशा बना दिया गया है,ये फेमस होने की कीमत है'।

    'आर्यन अभी बच्चा है, उसे संभालने की जरूरत है'

    तो वहीं एक्शन स्टार सुनील शेट्टी ने कहा था कि 'आर्यन अभी बच्चा है, उसे संभालने की जरूरत है, उन्होंने लोगों से संयम रखने और जांच पूरी होने का इंतजार करने की अपील की थी।' मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आर्यन के लिए एनसीबी रिमांड की मांग नहीं करेगी और अगर ऐसा हुआ तो शायद आर्यन को आज बेल मिल जाए।

    खरीद-फरोख्त का आरोप

    बता दें कि एनसीबी ने आर्यन खान पर ड्रग्स का सेवन करने और खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। क्रूज पर हुई छापेमारी में मौके पर से 13 ग्राम कोकीन, पांच ग्राम एमडी, 21 ग्राम चरस व एमडीएमए की 22 गोलियां बरामद हुई हैं। एनसीबी ने आज एक बार फिर से क्रूज पर छापा मारा है तो वहीं खबर है कि आज एनसीबी ने कानून प्रक्रिया के तहत शाहरुख से उनके बेटे आर्यन की फोन पर बात भी कराई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+