Pawan-Akshara Relationship: 'मैंने किसी को I Love You नहीं बोला', अक्षरा को लेकर पवन सिंह का बड़ा खुलासा
Pawan Singh on Akshara Singh Relationship: लोकप्रिय भोजपुरी एक्टर पवन सिंह, जो कि अब नेता बन चुके हैं. एक बार फिर से चर्चा में हैं, हालांकि चर्चा का विषय पुराना है लेकिन पहली बार पवन सिंह ने इस बारे में खुलकर बात की है।
जी हां, आपने सही समझा यहां बात हो रही है भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की, जिन्होंने कुछ वक्त पहले एक्टर पर काफी गंभीर आरोप लगाए थे।

लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले पवन सिंह ने हाल ही एक इंटरव्यू (पॉडकास्ट) में खुलकर अपने और अक्षरा के रिश्ते का सच बताया है।
उन्होंने खुले तौर पर कहा कि 'मैं घूमा-फिराकर नहीं बल्कि सीधी-सीधी बात पर यकीन करता हूं, मुझे किसी को कोई भी सफाई नहीं देनी और ना ही कुछ साबित करना है। अगर मैं सही हूं तो आपको मेरे हिसाब से यानी कि औकात में रहना होगा, नहीं तो भईया प्रणाम, वो (अक्षरा सिंह) अच्छी तरह से जानती हैं कि पवन सिंह ने क्या किया है और क्या नहीं। मैंने किसी को आई लव यू नहीं बोला है।'
क्या आपको अक्षरा सिंह से प्रेम था?
तो इस पर पवन सिंह ने कहा कि 'मैंने कहा ना कि मैंने किसी के पास जाकर प्यार का इजहार नहीं किया, किसी को आई लव यू नहीं बोला है, कुछ भी कहानी कह दो तो क्या हर चीज सही होती है क्या?'
क्या किसी के I LOVE You को स्वीकार भी नहीं किया?
इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि 'ठीक है आपने किसी को आई लव यू नहीं बोला लेकिन क्या किसी के I LOVE You को स्वीकार भी नहीं किया तो इस पर पवन सिंह हंसने लगे।'
पवन सिंह और अक्षरा सिंह के प्रेम के चर्चे थे
आपको बता दें कि एक वक्त था जब भोजपुरी सिनेमा की गलियारों में पवन सिंह और अक्षरा सिंह के प्रेम के चर्चे थे। दोनों ने एक साथ तीन फिल्में भी की हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन कमेस्ट्री को लोगों ने भी काफी पसंद किया था।
साल 2018 में एक्टर ने ज्योति सिंह के साथ शादी रचाई
हालांकि पवन सिंह ने पब्लिकली कभी नहीं कहा कि वो अक्षरा से प्रेम करते हैं लेकिन जब साल 2018 में एक्टर ने ज्योति सिंह के साथ शादी रचाई तो अक्षरा सिंह और पवन सिंह के रिश्ते को लेकर ऐसी बातें सामने आई, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
अक्षरा सिंह ने लगाया पवन सिंह पर मारपीट और यौन शोषण का आरोप
अभिनेत्री अक्षरा ने एक्टर पर प्रेम में फंसा कर धोखा देने, मारपीट और यौन शोषण का आरोप लगाया। कुछ मीडिया रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि पवन सिंह ने जब ज्योति से शादी की, उस वक्त अक्षरा तीन महीने की प्रेग्नेंट थीं। ये बातें काफी दिनों तक सुर्खियां बनी थीं।
बिहार के आरा में जन्मे पवन सिंह ने दो शादियां की
आपको बता दें कि 5 जनवरी, 1986 को बिहार के आरा में जन्मे पवन सिंह ने दो शादियां की हैं, उनकी पहली शादी नीलम सिंह से हुई थी लेकिन साल 2015 में उसने सुसाइड कर लिया था।
ज्योति सिंह के साथ भी रहा विवाद लेकिन अब हो गई सुलह
इसके बाद एक्टर ने ज्योति सिंह के साथ शादी रचाई, जिनसे भी कुछ समय बाद काफी विवाद चला था लेकिन अब दोनों बीच अब सुलह हो गई है। तो वहीं पवन सिंह का नाम अक्षरा सिंह के अलावा रानी चटर्जी और मोनालिसा से भी जुड़ चुका है।












Click it and Unblock the Notifications