'मैं अब एक कट्टर हिंदू ...' कहकर बुरी फंसी गोविंदा की भांजी, क्या सच में अकाउंट हुआ हैक? क्या है माजरा?

Ragini Khanna Religion: 'ससुराल गेंदा फूल... ' शो के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली रागिनी खन्ना इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं, वजह है उनका इंस्टाग्राम अकाउंट, जिसमें वो अपने धर्म को लेकर बातें कर रही हैं।

दरअसल एक दिन पहले ही रागिनी खन्ना के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक रील शेयर की गई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'वो अब से ईसाई धर्म का पालन करेंगी।'

Ragini Khanna

आपको बता दें कि रागिनी खन्ना लंबे वक्त से लाइमलाइट से दूर हैं और हाल ही में अपनी कजिन आरती सिंह की शादी के दौरान वो नजर आई थीं।

'मैं अपनी पिछली रील के लिए माफ़ी मांगती हूं'

उसके बाद उनका इस तरह का वीडियो सामने आने से लोग एकदम से हैरान हो गए लेकिन वो किसी निष्कर्ष पर पहुंच पाते कि इससे पहले ही वो रील रागिनी खन्ना के सोशल अकाउंट से हटा लिया गया और आज उसकी जगह एक नया रील पोस्ट किया गया है।

'अब मैं एक कट्टर हिंदू बन गई हूं...'

उस रील में लिखा है कि 'हाय, मैं रागिनी खन्ना हूं। मैं अपनी पिछली रील के लिए माफ़ी मांगती हूं, मैं अपनी जड़ों की ओर लौट आई हूं, अब मैं एक कट्टर हिंदू बन गई हूं... मैंने सनातनी का रास्ता अपना लिया है।'

धर्म गुरु के साथ रागिनी की फोटो

यही नहीं इस पोस्ट को हिंदू धर्मगुरु के भाषण का वीडियो के साथ शेयर किया गया है और उस वीडियो में धर्म गुरु के साथ रागिनी की फोटो है।

'पहले ईसाई और अब सनातनी हिंदू'

एक दिन पहले ईसाई और अब सनातनी हिंदू.... का वीडियो आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स बहुत सारे सवाल उठा रहे हैं। कुछ का मानना है कि शायद रागिनी खन्ना का अकाउंट हैक कर लिया गया है। तभी इस तरह से अजीब-अजीब पोस्ट आ रहे हैं। इस पोस्ट पर चुकिदार बहादुर नाम का नाम लिखा है इसलिए लोगों को संदेह हो रहा है।

'शायद रागिनी खन्ना को काम नहीं मिल रहा है'

हालांकि कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जो कि ये कह रहे हैं कि' शायद रागिनी खन्ना को काम नहीं मिल रहा है इसलिए वो लाइमलाइट में आने के लिए इस तरह से हथकंडे अपना रही हैं', तो कुछ का कहना है कि 'रागिनी खन्ना का ये पब्लिसिटी स्टंट है।' तो कुछ लोग ऐसे हैं,जिन्होंने इसे गोविंदा से जोड़ दिया है।

'हो सकता है कि रागिनी खन्ना ईसाई बन गई हों...'

दरअसल रागिनी खन्ना एक्टर गोविंदा की भांजी हैं और जिन्होंने हाल ही में शिवसेना ज्वाइन की है, ऐसे में कुछ लोगों ने ये तक कह दिया कि 'हो सकता है कि रागिनी खन्ना ईसाई बन गई हों लेकिन अभी लोकसभा चुनाव और मामा गोविंदा के लिए वो फिर से सनतानी बनने की बात कह रही हैं।'

'रागिनी खन्ना जबरदस्त रूप से ट्रोल हो रही हैं'

फिलहाल सोशल मीडिया पर रागिनी खन्ना जबरदस्त रूप से ट्रोल हो रही हैं, फिलहाल अभी तक उन्होंने यूजर्स को किसी तरह का जवाब नहीं दिया है।

'बेहतरीन होस्ट और डांसर हैं रागिनी खन्ना '

आपको बता दें कि टीवी की बेहद खूबसूरत अभिनेत्री कही जाने वाली रागिनी खन्ना बढ़िया अभिनेत्री होने के साथ-साथ बेहतरीन होस्ट और डांसर हैं। वो 'झलक दिखला जा '...रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं।'

रागिनी खन्ना बहुत अच्छी कॉमेडी भी करती हैं

वो बहुत सारे टीवी शो की पार्ट रही हैं तो वहीं उन्होंने साल 2011 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'तीन थे भाई' में भी काम किया है। मधुर मुस्कान की मल्लिका रागिनी खन्ना बहुत अच्छी कॉमेडी भी करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+