Huma Qureshi के 'भाई' का मर्डर, ये है एक्ट्रेस का परिवार, कौन हैं हुमा के रियल ब्रदर साकिब सलीम?
Huma Qureshi Family and Brother: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में गत 7 अगस्त 2025 (गुरुवार) को एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है।
हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की दिल्ली में हुई हत्या
हत्या की ये घटना दिल्ली के जंगपुरा भोगल लेन में हुई है। पार्किंग विवाद के चलते पड़ोसियों ने आसिफ कुरैशी पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आसिफ को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हुमा कुरैशी के परिवार के बारे में जानना चाहते हैं लोग
इस घटना की खबर सामने आने के बाद से लोग एक्ट्रेस हुमा कुरैशी, उनके परिवार और भाई के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। गूगल पर हुमा कुरैशी और उनके भाई के बारे में कई तरह की बातें सर्च की जा रही है।
हुमा कुरैशी के रियल ब्रदर हैं एक्टर साकिब सलीम कुरैशी
आपको बता दें कि दिल्ली में हुई इस घटना में हुमा कुरैशी के रियल ब्रदर साकिब सलीम कुरैशी नहीं बल्कि चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की हत्या हुई है। वहीं कई लोग इस घटना में साकिब की मौत के बारे में सोच रहे थे।
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आएंगे भाई-बहन
जानकारी के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के रियल ब्रदर साकिब सलीम कुरैशी भी एक बेहतरीन एक्टर हैं और इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं। आगामी 9 अगस्त 2025 (शनिवार) को दोनों भाई-बहन कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में मेहमान के तौर पर नजर आने वाले हैं। ये रक्षाबंधन स्पेशल एपिसोड है और ऐसे में इसमें हुमा कुरैशी अ्पने एकटर भाई साकिब सलीम के साथ शामिल होंगी।
आइए आपको बताते हैं हुमा कुरैशी के परिवार और उनके रियल ब्रदर साकिब सलीम कुरैशी के बारे में-
हुमा कुरैशी का परिवार
हुमा कुरैशी के पिता सलीम कुरैशी एक रेस्तरां के मालिक हैं और दिल्ली में सलीम नाम से 10 रेस्तरां की श्रृंखला चलाते हैं। उनकी मां अमीना कुरैशी एक हाउस वाइफ हैं। साकिब सलीम के अलावा हुमा कुरैशी के दो और भाई हैं जिनका नाम- नईम कुरैशी और हसीन कुरैशी है। हुमा के परिवार में कुल 6 लोग हैं।
कौन हैं हुमा कुरैशी के रियल ब्रदर साकिब सलीम?
-साकिब सलीम कुरैशी का जन्म साल 1988 में दिल्ली में हुआ था। वह एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ साथ मॉडल भी हैं। उन्होंने अपना फिल्मी करियर शुरू करने से पहले एक मॉडल के रूप में काम किया था। मुंबई आने के बाद साकिब सलीम कई विज्ञापनों में दिखाई दिए थे। साकिब सलीम ने मुंबई शिफ्ट होने के बाद कई बड़े ब्रांड्स जैसे पेप्सी, लेज, टाटा डोकोमो, बार वन, केएफसी, एयरटेल, स्प्राइट के लिए विज्ञापनों में काम किया था।
-विज्ञापनों में काम करते हुए ही साकिब सलीम ने फिल्मों की तरफ रुख किया और ऑडिशन देने शुरु किए। आखिरकार एक अभिनेता के रूप में उन्होंने यशराज फिल्म्स (YRF) की सहायक कंपनी Y-फिल्म्स के साथ दो फिल्मों का करार किया।
-इसके बाद साकिब सलीम ने साल 2011 में रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'मुझसे फ्रेंडशिप करोगे' में मुख्य भूमिका निभाकर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी।
-फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा साकिब सलीम एक सक्रिय धर्मार्थ कार्यकर्ता हैं। उनके पास कई विज्ञापन सौदे हैं। इसके अलावा वह सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग , मुंबई हीरोज के सदस्य हैं। वह एक अच्छे स्टैंड-अप कॉमेडियन भी हैं।
-हुमा कुरैशी और साकिब सलीम ने दिल्ली में ही अपनी पढ़ाई पूरी की है। साकिब सलीम ने दिल्ली के हिंदू कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। कॉलेज में पढ़ने के दौरान साकिब ने कुछ समय के लिए अपने पिता के साथ रेस्तरां चलाने में मदद की थी, लेकिन उन्हें ये पसंद नहीं आया था।
-उस समय तक साकिब सलीम ने मॉडलिंग शुरू कर दी थी और अपने पिता की दिल्ली में रहने और मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल करने की इच्छा के बावजूद वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई चले गए थे। आपको बता दें कि साकिब ने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली और जम्मू और कश्मीर के लिए क्रिकेट खेलकर की थी।












Click it and Unblock the Notifications