'सलमान खान को थाने ले गए', 'हम साथ साथ हैं' के सेट पर हुआ था बड़ा हादसा, बड़े स्टार्स का भी जुड़ा था नाम
Hum Saath Saath Hain: साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म हम साथ साथ हैं एक पारिवारिक फिल्म थी। ये फिल्म उस समय ब्लॉकबस्टर साबित हुई। आज भी इस फिल्म को फैंस देखना पसंद करते हैं। लेकिन हैरानी की बात ये है कि इस फिल्म को लेकर एक ऐसा विवाद हुआ था जिसकी वजह से सलमान खान समेत 4 अन्य स्टार्स को पुलिस पकड़कर ले गई थी।
फिल्म हम साथ साथ हैं में नजर आए महेश ठाकुर ने सलमान खान से जुड़े कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने कहा कि, 'जब वह इस घटना को याद करते हैं तो उन्हें आज भी बहुत बुरा लगता है। एक्टर ने कहा कि, हम एक गाना फिल्मा रहे थे, तभी सेट पर पुलिस आ गई और सलमान खान समेत सभी को उठाकर स्टेशन ले गई। न तो मैं, न मोहनीश बहल और न ही करिश्मा कपूर इसमें शामिल थीं।'

महेश ठाकुर ने आगे कहा कि, 'हमने उस वक्त जो देखा था वो अच्छी बात नहीं है। लेकिन अच्छी बात ये है कि वह सब अब बीत चुका है और हम लोग अब आगे बढ़ चुके हैं। वहां से सभी महिलाओं को जाने दिया था लेकिन मुझे जहां तक लगता है कि सलमान खान पूरी रात वही थे। इसके अगले दिन उनके दोनों भाई अरबाज और सोहेल आए थे। हालांकि उसके बाद वह ठीक हो गए थे यहां तक कि सैफ भी।'
महेश ठाकुर ने इस घटना के बारे में बात करते हुए आगे कहा, 'जब यह घटना हुई, तो जोधपुर शेड्यूल रद्द कर दिया गया और पूरी कास्ट को वापस भेज दिया गया। लेकिन जब वापस टीम एकसाथ आई तो कुछ भी नहीं बदला था। उस दौरान मीडिया वालों ने सलमान खान और सैफ अली खान का नाम खूब उछाला था। हालांकि जांच में कुछ भी सामने नहीं आया था। लेकिन मीडिया ने काफी नकारात्मकता फैलाई थी।'
फिल्म हम साथ साथ हैं की ज्यादातर शूटिंग मुंबई में ही हुई थी। इस फिल्म को फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था। वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो, इसमें सलमान खान, सैफ अली खान समेत तब्बू, सोनाली बेंद्रे, मोहनीश बहल, नीलम कोठारी, महेश ठाकुर, रीमा लागू और आलोक नाथ जैसे बेहतरीन स्टार्स लीड रोल में थे।












Click it and Unblock the Notifications