Krrish 4: 51 साल की उम्र में कृष 4 को डायरेक्ट करेंगे ऋतिक रोशन, 700 करोड़ी फिल्म को मिल गया प्रोड्यूसर

Krrish 4 Update: ऋतिक रोशन और उनके पिता डायरेक्टर-प्रोड्यूसर राकेश रोशन की फेमस फ्रैंच 'कृष 4' पर पिछले कुछ दिनों से अपडेट आ रहे हैं। राकेश ने 'कोई मिल गया', 'कृष' और 'कृष 3' जैसी फिल्में बनाई हैं। लेकिन खबरें आईं कि 'कृष 4' का डायरेक्शन राकेश नहीं करेंगे। साथ ही अपडेट आया फिल्म का बजट बहुत बढ़ गया है। जिसकी वजह से कोई स्टूडियो हाथ नहीं लगा रहा है।

अब फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट आया है। खुद राकेश रोशन ने अब पोस्ट शेयर कर फिल्म को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, डुग्गू (ऋतिक रोशन का घर का नाम) 25 साल पहले मैंने तुम्हें बतौर एक्टर लॉन्च किया था। आज फिर 25 साल बाद तुम्हें बतौर डायरेक्टर दो फिल्ममेकर आदि चोपड़ा और मैं अपनी सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म कृष 4 को आगे बढ़ाने जा रहे हैं। इस नए अवतार में तुम्हें ढेर सारी सफलता की शुभकामनाएं और आशीर्वाद।

Krrish 4 Update

राकेश रोशन के इस पोस्ट से ये साबित हो गया है कि फिल्म कृष 4 को खुद ऋतिक रोशन डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं, इसे आदित्य चोपड़ा अपनी यशराज फिल्म्स के साथ प्रोड्यूस कर रहे हैं। बता दें, पिछले दिन बॉलीवुड हंगामा ने रिपोर्ट छापी थी। इसमें उन्होंने लिखा, ऋतिक रोशन की कृष 4 करीब 700 करोड़ के भारी भरकम बजट की जरूरत है। इसलिए कोई भी स्टूडियो में मोटा पैसा लगाकर लगाकर रिस्क नहीं लेना चाहता है। फिल्म सिद्धार्थ आनंद जो ऋतिक के दोस्त हैं, वो प्रोड्यूस कर रहे हैं। ऋतिक ने उन्हें ही बड़े स्टूडियो को बोर्ड में लाने की जिम्मेदारी थी। लेकिन कोई भी बड़ा स्टूडियो इसमें हाथ डालने में झिझक रहा है। उन्हें ये लग रहा है कि फिल्म पिछला पार्ट आए बहुत समय हो गया है। ऐसे में इस फिल्म रिस्पॉन्स मिलेगा या नहीं। रिपोर्ट्स ये भी हैं कि सिद्धार्थ आनंद भी इस प्रोजेक्ट से बाहर निकल गए हैं।

फिलहाल ऋतिक रोशन अपनी फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वह एक बार फिर एजेंट कबीर की भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म इसी साल 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+