War 2 Box Office Collection: औंधे मुंह गिरी ऋतिक रोशन की फिल्म, छठवें दिन बटोरे चिल्लर

War 2 Box Office Collection Day 6: ऋतिक रोशन की वॉर 2 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं। फिल्म की असल परीक्षा सोमवार से शुरू हुई थी। फिल्म ने वीकेंड में अच्छी कमाई की, लेकिन वीकडेज में ये कलेक्शन धड़ाम से गिर गया। फिल्म का कुल कलेक्शन 192.75 करोड़ रुपये हो गया है। लेकिन दिन के हिसाब से इसकी कमाई गिरती जा रही है।

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म छठवें दिन 8.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके पहले पांचवें दिन 8.75 करोड़ रुपये, चौथे दिन 31 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 33 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 56.50 करोड़ रुपये और पहले दिन 51.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 192.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है। छठवें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 23.42% रही।

Hrithik ROshan

इसके अलावा अब फिल्म के ओटीटी पर भी रिलीज होने की खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म वॉर 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म को ओटीटी पर आने में करीब 8 हफ्तों का समय लगेगा। थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्मों के लिए इतने दिनों का विंडो होता है। फिल्म अभी बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। मेकर्स अभी भी इसे भुनाना चाहेंगे। ऐसे में फिल्म कुछ समय के लिए और लेट की जा सकती है। वॉर 2 के मेकर यशराज फिल्म्स है। जिसकी पिछली फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे। वॉर 2 के लिए भी मेकर्स इसी तरह का कुछ प्लान कर सकते हैं। हालांकि अभी तक ऑफिशियल नहीं हुआ है कि वॉर 2 किस प्लेटफॉर्म पर आएगी।

'वॉर 2' में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का निर्माण ₹400 करोड़ के भारी-भरकम बजट में हुआ है। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर को कास्ट किया। इसके जरिए वो नॉर्थ और साउथ दोनों ही इंडस्ट्री के दर्शकों को साधना चाहते हैं। हालांकि इस मामले में मेकर्स का क्या प्लान बहुत सक्सेसफुल होता नजर नहीं दिख रहा है। इस फिल्म को भी ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+