ऋतिक रोशन की 'विक्रम वेधा' पर एक्स वाइफ सुजैन खान ने दिया रिव्यू, तो गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने दिया ये रिएक्शन

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा रिलीज हो चुकी है। इस बीच उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान और गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने फिल्म का रिव्यू किया।

मुंबई, 30 सितंबर: ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड फिल्म विक्रम वेधा 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की कैमिस्ट्री को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार फैंस अपने रिव्यू दे रहे हैं। वहीं फिल्म को लेकर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी फिल्म का रिव्यू कर रहे हैं। इस बीच ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने 'विक्रम वेधा' का रिव्यू किया।

सुजैन खान ने विक्रम वेधा का किया रिव्यू

सुजैन खान ने विक्रम वेधा का किया रिव्यू

बीते दिनों राकेश रोशन और करीना कपूर खान ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया था। अब ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान ने फिल्म का रिव्यू किया है। सुजैन ने फिल्म विक्रम वेधा को अभी तक की अपनी सबसे फेवरेट फिल्म बताया। साथ ही फिल्म की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर

सुजैन ने विक्रम वेधा का एक पोस्टर शेयर करते हुए सैफ अली खान और ऋतिक रोशन को बधाई दी। उन्होंने कैप्शन पर लिखा, 'रा रा रा रा...रूम. यह मेरी अब तक की फेवरेट फिल्मों में से एक है। थ्रिलर से भरी क्या अद्भूत फिल्म बनाई है। इतनी एंटरटेनिंग फिल्म बनाने के लिए बधाई हो ऋतिक रोशन, सैफ अली खान और पूरी टीम को भी। यह एक बड़ी ब्लॉकबस्टर होने वाली है।'

गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने दिया ऐसा रिएक्शन

गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने दिया ऐसा रिएक्शन

अब सुजैन खान के बाद ऋतिक रोशन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने भी फिल्म का रिव्यू दिया। सबा आजाद ने अपने इस पोस्ट से फैंस से फिल्म देखने के लिए अपील की और कहा कि ये फिल्म एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है। बता दें कि इससे पहले भी सुजैन खान और सबा आजाद ने ऋतिक रोशन की फिल्मों को सोशल मीडिया पर प्रमोट किया है।

करिश्मा कपूर ने भी फिल्म की तारीफ

करिश्मा कपूर ने भी फिल्म की तारीफ

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर विक्रम वेधा पर एक पोस्ट शेयर किया। एक पोस्टर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "ऑल द बेस्ट सैफ ​​ऋतिक रोशन और #TeamVikramVedha।" इसके अलावा ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन और सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर ने फिल्म की तारीफ की है।

सैफ अली खान और ऋतिक की दिखी बेहतरीन कैमिस्ट्री

सैफ अली खान और ऋतिक की दिखी बेहतरीन कैमिस्ट्री

वहीं फिल्म विक्रम वेधा की बात करें तो यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। अब पांच साल बाद यह डायरेक्‍टर जोड़ी हिंदी में विक्रम वेधा फिल्‍म का हिंदी रीमेक लेकर आए हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान एक पुलिस वाले की भूमिका निभाते हैं। जबकि ऋतिक रोशन ने एक गैंगस्टर की भूमिका निभाते हैं। अब देखना होगा ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल कर पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+