आर्यन खान को जमानत नहीं मिलने पर ऋतिक रोशन बोले, 'अगर ये सच है तो यह वास्तव में दुखद है...'

आर्यन खान को जमानत नहीं मिलने पर ऋतिक रोशन बोले, 'अगर ये सच है तो यह वास्तव में दुखद है...'

मुंबई, 28 अक्टूबर: मुंबई ड्रग्स ऑन क्रूज मामले को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत नहीं मिलने पर ऋतिक रोशन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ऋतिक रोशन ने एक बार फिर आर्यन खान के लिए अपना समर्थन दिखाया है। आर्यन खान की जमानत याचिका बॉम्बे हाईकोर्ट से खारिज होने को ऋतिक रोशन ने दुखद बताया है। ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में लिखा है कि ये 'वास्तव में दुखद' है। आर्यन खान मुंबई ड्रग्स ऑन क्रूज केस को लेकर एनसीबी ने 03 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। 2 अक्टूबर की रात एनसीबी की टीम ने मुंबई के तट पर एक क्रूज जहाज पर एक कथित ड्रग पार्टी का भंडाफोड़ किया था। उस शिप पर आर्यन खान भी मौजूद थे। आर्यन खान की जमानत याचिका विभिन्न अदालतों ने कई बार खारिज की है।

ऋतिक रोशन बोले, 'अगर ये सच है तो यह वास्तव में दुखद है...'

ऋतिक रोशन बोले, 'अगर ये सच है तो यह वास्तव में दुखद है...'

ऋतिक रोशन ने बुधवार की रात सुप्रीम कोर्ट के वकील दुष्यंत दवे का एक इंटरव्यू शेयर किया, जिसे पत्रकार फेय डिसूजा ने लिया है। वीडियो में दुष्यंत दवे आर्यन खान मामले पर अपनी राय देते हुए कहा कि कैसे मामले की सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति नीतिम सांबरे ने पहले उन पुरुषों को जमानत दी है जो ड्रग्स के कब्जे में पाए गए थे।

वीडियो को शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने लिखा, "अगर ये सच है तो यह वास्तव में दुखद है।" इससे पहले भी ऋतिक रोशन ने आर्यन के समर्थन में एक ओपेन लेटर लिखा था।

आर्यन खान की गिरफ्तारी के बीच गौरी खान की तबीयत बिगड़ी

आर्यन खान की गिरफ्तारी के बीच गौरी खान की तबीयत बिगड़ी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आर्यन खान के जेल में होने की वजह से मां गौरी खान बहुत अधिक शारीरिक और भावनात्मक मुश्किलों से जूझ रही हैं। गौरी खान बेटे की याद में अधिकतर वक्त रोने और भगवान से प्रार्थना करने में बिताती है

एक पारिवारिक मित्र ने कहा है कि गौरी खान की तुलना में शाहरुख इस स्थिति को बेहतर तरीके से संभाल रहे हैं। शाहरुख खान इससे पहले आर्थर रोड जेल में अपने बेटे आर्यन खान से मिलने भी गए थे लेकिन गौरी खान ने तीन हफ्ते से अधिक समय से आर्यन को नहीं देखा है।

'खाना खाना लगभग गौरी खान ने छोड़ दिया...'

'खाना खाना लगभग गौरी खान ने छोड़ दिया...'

एक पारिवारिक मित्र ने एक समाचार पोर्टल न्यूज18 को गौरी खान के स्वास्थ्य के बारे में चौंकाने वाली जानकारी देते हुए कहा, ''गौरी खान ने लगभग पूरी तरह से खाना बंद कर दिया है। वह बहुत अधिक रोती हैं और भगवान से प्रार्थना करती है। वह अपना दुख किसी से नहीं बताती। हमारा डर यह है कि पिछले एक महीने के दौरान भावनात्मक और शारीरिक तनाव के कारण वह नर्वस ब्रेकडाउन का शिकार हो सकती है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+