War 2 Box Office Collection: 200 करोड़ रुपये कमाने में 'वॉर 2' के निकले पसीने, कमाई देख ऋतिक माथा पीट लेंगे
War 2 Box Office Collection Day 8: वॉर 2 की कमाई अब सुस्त पड़ गई है। फिल्म ने आठ दिनों में 204 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म का क्लैश रजनीकांत की कुली से हुआ था। हालांकि अब दोनों ही फिल्मों की कमाई में कुछ खास असर नहीं देखने को मिल रहा है। 14 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म के अब शोज भी कम होते जा रहे हैं।
सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने आठवें दिन 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके पहले सातवें दिन 5.75 करोड़ रुपये, छठवें दिन 9 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 8.75 करोड़ रुपये, चौथे दिन 31 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 33 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 56.50 करोड़ रुपये और पहले दिन 51.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 204.25 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

वॉर 2 ने भले ही वॉर के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे कर दिया हो। लेकिन कमाई के मामले में पीछे नहीं कर पा रही है। हर दिन फिल्म की गिरती कमाई से मेकर्स खुश नहीं है। उनका अनुमान था कि फिल्म आराम से 500 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर लेगी। क्योंकि इस फिल्म के साथ स्पाय यूनिवर्स की लेगसी है। खैर अब फिल्म के ओटीटी पर भी रिलीज होने की खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म वॉर 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म को ओटीटी पर आने में करीब 8 हफ्तों का समय लगेगा।
'वॉर 2' में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का निर्माण ₹400 करोड़ के भारी-भरकम बजट में हुआ है। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर को कास्ट किया। इसके जरिए वो नॉर्थ और साउथ दोनों ही इंडस्ट्री के दर्शकों को साधना चाहते हैं। हालांकि इस मामले में मेकर्स का क्या प्लान बहुत सक्सेसफुल होता नजर नहीं दिख रहा है। इस फिल्म को भी ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications