War 2 Box Office Collection: ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' का दूसरे दिन रहा जलवा, कलेक्शन में दिखा जबरदस्त उछाल
War 2 Box Office Collection Day 2: ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'वॉर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए सिर्फ दो दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अयान मुखर्जी की ये फिल्म यह स्पाय थ्रिलर फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, 'वॉर 2' ने 15 अगस्त को लगभग 56.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसमें हिंदी, तमिल और तेलुगु सहित सभी भाषाओं के वर्जन शामिल हैं। फिल्म ने पहले दिन 51.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म के हिंदी में 29 करोड़ रुपये, तमिल में 0.25 करोड़ रुपये और तेलुगु में 22.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह, फिल्म का कुल कलेक्शन दो दिन में 108 करोड़ रुपये हो गया है।

रजनीकांत की 'कूली' भी 14 अगस्त को ही रिलीज हुई थी और इसने 'वॉर 2' को कड़ी टक्कर दी है। 'कूली' ने 14 अगस्त को 65 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की। जिसमें तमिल से 44.5 करोड़ रुपये, हिंदी से 4.5 करोड़ रुपये, तेलुगु से 15.5 करोड़ रुपये और कन्नड़ से 0.5 करोड़ रुपये शामिल थे। दूसरे दिन 'कूली' ने लगभग 53.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसमें तमिल से 33.5 करोड़ रुपये, हिंदी से 6.5 करोड़ रुपये, तेलुगु से 13 करोड़ रुपये और कन्नड़ से 0.5 करोड़ रुपये की कमाई। कुल मिलाकर, 'कूली' का दो दिन का कलेक्शन 118.5 करोड़ रुपये पहुंच गया है। जो 'वॉर 2' से 10.5 करोड़ रुपये अधिक है।
'वॉर 2' में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का निर्माण ₹400 करोड़ के भारी-भरकम बजट में हुआ है। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर को कास्ट किया। इसके जरिए वो नॉर्थ और साउथ दोनों ही इंडस्ट्री के दर्शकों को साधना चाहते हैं। हालांकि इस मामले में मेकर्स का क्या प्लान बहुत सक्सेसफुल होता नजर नहीं दिख रहा है। इस फिल्म को भी ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications