'वेधा' बनने से पहले इस तरह 'ऐडा' बने ऋतिक रोशन, गर्लफ्रेंड सबा से लेकर एक्स वाइफ भी हुई हैरान

हाल ही में ऋतिक रोशन ने विक्रम वेधा में अपने किरदार की तैयारी को लेकर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो पर उनकी गर्लफ्रेंड और एक्स वाइफ ने कमेंट किया है।

मुंबई, 4 अक्टूबर: ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म 'विक्रम वेधा' को लेकर खूब चर्चा में हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन और सैल अली खान के साथ राधिका आप्टे और रोहित सराफ भी लीड रोल में हैं। सैफ अली खान के साथ एक्टर की विक्रम वेधा को दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने अभी तक ठीक-ठाक कमाई भी कर ली है। इस बीच ऋतिक रोशन ने फिल्म में अपने किरदार वेधा की तैयारी से जुड़ा एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

एक्साइटेड थे फैंस

एक्साइटेड थे फैंस

ऋतिक रोशन की विक्रम वेधा को लेकर दर्शक खूब एक्साइटेड थे। फिल्म रिलीज होने के बाद इसे फैंस का भी मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला। ऋतिक फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच एक्टर ने अपने किरदार की तैयारी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे कनपुरिया भाषा की प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं।

एक्टर ने शेयर किया वीडियो

वीडियो शेयर करते हुए ऋतिक ने कैप्शन में भी लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। एक्टर ने लिखा- वेधा बनने के लिए मुझे पहले ऐडा बनने में कंफर्ट ढूंढना पड़ा मैंने अक्टूबर 2021 से लेकर जून 2022 तक इस किरदार की तैयारी की। ठीक उतना ही वक्त, जितना एक इंसान को जन्म लेने में लगता है।

'वेधा बनना मजेदार'

'वेधा बनना मजेदार'

एक्टर आगे लिखते हैं कि वेधा की तरह खाना, बात करना काफी मजेदार था। भले ही वेधा में ऋतिक नहीं रहे लेकिन ऋतिक में एक वेधा जरूर रहेगा। इसके बाद एक्टर ने इस किरदार में उनकी मदद करने वाले सभी लोगों का आभार भी जताया।

गर्लफ्रेंड सबा ने लुटाया प्यार

गर्लफ्रेंड सबा ने लुटाया प्यार

ऋतिक के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ उनकी गर्लफ्रेंड सबा और एक्स वाइफ ने भी रिएक्ट किया है। सबा ने लिखा- ये हो आप। कभी खत्म न होने वाली तैयारियों से आप अपनी सीमाएं लांघते हो। बहुत मजा आता है, जब आपको ऐसे किरदार में देखती हूं, जो आपसे कोसों दूर है।

मां ने भी किया कमेंट

मां ने भी किया कमेंट

वहीं, दूसरी ओर ऋतिक की मां ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया। उन्होंने लिखा कि प्लीज कहानी सुनाओ न.. बहुत सारी कहानियां सुनने के लिए तैयार हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+