अंबानी की पार्टी में गर्लफ्रेंड सबा की हाई हील्स हाथों में पकड़कर घूम रहे थे ऋतिक रोशन, फोटोज हुईं वायरल
Hrithik Roshan and Saba Azad: लोगों की नजर फोटो के बैकग्राउंड में खड़े ऋतिक रोशन पर पड़ती है जो अपने लेडी लव सबा आजाद की हाई हील्स थामे नजर आते हैं।

Hrithik Roshan and Saba Azad: बॉलीवुड के हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। दरअसल उनकी एक तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद की हाई हील्स को अपने हाथों में पकड़े नजर आ रहे हैं। लोग ऋतिक रोशन की इस तस्वीर पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों ने उन्हें 'परफेक्ट जेंटलमैन' का टाइटल तक दे दिया है। आपको बता दें कि ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद हाल ही में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) की ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी में शामिल हुए थे। मुंबई में आयोजित हुए इस ग्रैंड लॉन्चिंग इवेंट में बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर स्पोर्ट्स फील्ड तक के कई सेलेब्स पहुंचे थे। वहीं इस इवेंट से ऋतिक रोशन और सबा आजाद की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
ऋतिक रोशन के हाथों में सबा की हील्स
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरों में से एक तस्वीर में सबा को फोटो क्लिक कराते हुए देखा गया, जबकि बैकग्राउंड में उनके बॉयफ्रेंड एक्टर ऋतिक रोशन उनकी हाई हील्स थामे दिखाई दे रहे थे। इस तस्वीर को देखने के बाद से लोग ऋतिक रोशन की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ऋतिक के फैंस उनके कायल हो गए हैं और उन्हें 'परफेक्ट जेंटलमैन' बता रहे हैं। देखें फोटो-
हील्स पकड़े ऋतिक रोशन की फोटो वायरल
आपको बता दें कि फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल ने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) लॉन्चिंग इवेंट से फोटो शेयर की है। इसमें वह सबा आजाद के साथ पोज दे रहे हैं। सबा आजाद लाल रंग के फ्यूजन गाउन में नजर आ रही हैं और वह नंगे पांव हैं। तभी लोगों की नजर फोटो के बैकग्राउंड में खड़े ऋतिक रोशन पर पड़ती है जो अपने लेडी लव सबा आजाद की हाई हील्स थामे नजर आते हैं।
ऋतिक ने लिखा- विद लेडी इन रेड
जानकारी के अनुसार इस इवेंट के बाद ऋतिक रोशन और सबा आजाद ने भी सोशल मीडिया पर एक साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं। ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'विद लेडी इन रेड।' वहीं, सबा आजाद ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए लिखा है- 'Ro और Sa का नाइट आउट!' इस इवेंट के बाद ऋतिक रोशन और सबा आजाद को मुंबई में एक कैफे के बाहर भी स्पॉट किया गया था। दोनों ने मैचिंग करते हुए ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ था। ऋतिक रोशन पैपराजी के सामने गर्लफ्रेंड सबा का हाथ थामे नजर आ रहे थे। आपको बता दें कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद के रिलेशनशिप की खबर तब सामने आई थी जब दोनों साल 2022 के फरवरी महीने में मुंबई के एक रेस्तरां में डिनर डेट पर पहुंचे हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications