ऋतिक रोशन की 'मिस्ट्री गर्ल' और नसीरुद्दीन शाह के बेटे के बीच क्या है रिश्ता? एक छत के नीचे बिताते थे रात-दिन

मुंबई, 01 मार्च: एक्ट्रेस सबा आजाद इन दिनों ऋतिक रोशन के साथ अपने कथित संबंधों को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतिक एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर साथ में समय बिताते हुए नजर आते हैं। ऋतिक के साथ सबा आजाद का नाम जुड़ने के बाद लोग सबा के बारे में और जानने की कोशिश कर रहे हैं। अब नसीरुद्दीन शाह के बेटे इमाद शाह का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो गया है। जिसमें उन्होंने स्वीकार किया था कि वह सबा आजाद के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थे।

नसीरुद्दीन शाह के बेटे संग एक छत के नीचे रहती थीं ऋतिक रोशन की 'मिस्ट्री गर्ल

नसीरुद्दीन शाह के बेटे संग एक छत के नीचे रहती थीं ऋतिक रोशन की 'मिस्ट्री गर्ल

2013 में इमाद शाह ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में स्वीकार किया था कि सबा आज़ाद और वह डेटिंग कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा था कि वे लिव-इन रिलेशनशिप में थे। हालाँकि, उनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चला क्योंकि वे दोनों 2020 में अलग हो गए थे। इमाद ने कहा था कि, यह सच है। सबा और मैं एक साथ रह रहे हैं। इस तरह हम एक साथ काम करते हैं। हम एक नाटक पर काम करते हुए एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिता रहे हैं।

इमाद ने सबा को लेकर कही थी ये अहम बात

इमाद ने सबा को लेकर कही थी ये अहम बात

इमाद ने कहा कि, एक दिन मैंने अपने एक दोस्त के साथ उन्हें गाना गाते हुए सुना था। उनकी आवाज बहुत अच्छी है। उस रूम में मौजूद हर कोई उनकी आवाज का कायल हो गया था। सबा की एक अद्भुत भावपूर्ण और बहुमुखी आवाज है। उसी इंटरव्यू में सबा को यह कहते हुए सुना गया था, "एक ऐसा साथी ढूंढना बहुत अच्छा है जिसकी वेबलैंथ आपके समान हो। हमारी रुचियां समान हैं और उसी के कारण, एक समझ बनती है।

सबा आजाद के साथ लंच पर स्पॉट हुए थे ऋतिक

सबा आजाद के साथ लंच पर स्पॉट हुए थे ऋतिक

जब इमाद से पूछा गया कि क्या वह और सबा शादी करने की योजना बना रहे हैं, तो अभिनेता ने हंसते हुए कहा, "शादी? शादी करने की कोई योजना नहीं है! हाल ही में ऋतिक रोशन और उनका परिवार सबा आजाद के साथ लंच पर स्पॉट किया गया था। तस्वीरों में ऋतिक रोशन ने टी-शर्ट और मैचिंग पैंट पहन रखी है। इसके अलावा वह दो महिलाओं के साथ नजर आ रहे हैं। एक अन्य फोटो में सबा आजाद दोनों महिलाओं के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने ग्रीन कलर की हाई वैस्ट पैंट पहन रखी है।

ऋतिक रोशन और सबा के लिए स्पेशल खाना बनाया गया था

ऋतिक रोशन और सबा के लिए स्पेशल खाना बनाया गया था

ऋतिक रोशन और सबा के लिए स्पेशल खाना बनाया गया था। इसके पहले ऋतिक रोशन के अंकल राजेश रोशन ने पारिवारिक जमावड़े की तस्वीरें शेयर की थी। उसमें सबा भी नजर आई थी। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, 'खुशियां आस-पास ही हैं, खासकर रविवार को और वह भी खाने के समय।' ऋतिक रोशन ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था, 'हा हा हा सही बात है चाचा और आप बहुत मजेदार हो। सबा ने ओटीटी प्ल 'फील्स लाइक इश्क' में अभिनय किया जो एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। सबा आजाद की 'द स्किन्स' नाम से अपनी थिएटर कंपनी भी है। उन्होंने 'लवप्यूक' नाम का पहले प्ले भी डायरेक्ट किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+