गाड़ी में बैठकर Hrithik Roshan ने गर्लफ्रेंड सबा आजाद को चोरी-छुपे किया लिप किस, वायरल हो रहा वीडियो

ऋतिक रोशन और सबा आजाद का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों को एयरपोर्ट पर किस करते हुए देखा जा सकता है।

Hrithik Roshan Kiss Saba Azad: ऋतिक रोशन और सबा आजाद बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। आए दिन दोनों को एकसाथ स्पॉट किया जाता है। दोनों अपने क्यूट रिलेशनशिप की वजह से खूब सुर्खियां बटोरते हैं। भले ही दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया लेकिन फैंस को इस बात का पूरा यकीन है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बीच दोनों के प्राइवेट मोमेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ऋतिक रोशन ने सबा आजाद को किस लिप किस

ऋतिक रोशन ने सबा आजाद को किस लिप किस

ऋतिक रोशन और सबा आजाद 27 फरवरी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक सबा ऋतिक को एयरपोर्ट पर छोड़ने आई थी। वीडियो में देखा जा सकता है जैसे ही ऋतिक अपनी वैन से उतरने वाले होते हैं उससे पहले वह और सबा एक दूसरे को लिप किस करते हैं। अपनी लव लेडी को किस करने के बाद ऋतिक तुरंत एयरपोर्ट की ओर से रवाना हो गए।

किस मोमेंट कैमरे में हुआ कैद

सबा आजाद और ऋतिक रोशन का यह किस मोमेंट कैमरे में कैद हो गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऋतिक रोशन जैसे ही अपनी वैन से बाहर निकले तो उन्होंने पैपराजी को एयरपोर्ट पर पोज दिया। इस दौरान एक्टर हमेशा की तरह बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। हालांकि सोशल मीडिया पर सबा आजाद और ऋतिक रोशन के इस क्यूट मोमेंट ने फैंस को काफी खुश कर दिया।

सुजैन से तलाक के बाद सबा को डेट कर रहे ऋतिक

सुजैन से तलाक के बाद सबा को डेट कर रहे ऋतिक

बता दें कि, ऋतिक रोशन एक्स वाइफ सुजैन खान को तलाक देने के बाद सबा आजाद संग रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों काफी वक्त से एक दूसरे के साथ नजर आते हैं। इतना ही नहीं सबा आजाद सोशल मीडिया पर भी अपने प्यार का इजहार खुलकर करती हैं। लेकिन, इसके बावजूद ऋतिक रोशन ने अब तक मीडिया के सामने इस रिश्ते की मुहर नहीं लगाई है।

ऋतिक और सुजैन के हैं दो बच्चे

ऋतिक और सुजैन के हैं दो बच्चे

गौरतलब है कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद के रिलेशनशिप की खबरों के साथ ही कई बार इन दोनों की शादी की खबरें भी आती रहती हैं। इससे पहले उन्होंने सुजैन खान से शादी की थी। हालांकि अब उनका तलाक हो चुका है। दोनों के दो बेटे हैं जिनका नाम रिहान और रिदान हैं। बता दें कि, तलाक के बाद सुजैन खान और अर्सलान गोनी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

ऋतिक रोशन का वर्कफ्रंट

ऋतिक रोशन का वर्कफ्रंट

ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार फिल्म विक्रम वेधा में देखा गया था। फिलहाल वह इन दिनों फिल्म 'फाइटर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह पहली दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म अब अगले साल 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Recommended Video

    Bollywood Celebrity की क्यों टूट गई Interfaith Marriage, जानें | वनइंडिया हिंदी *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+