Video Viral: गरबा छोड़ ऋतिक रोशन का ये स्टेप करने पर मजबूर हुईं फाल्गुनी, डांस देख दीवाने हुए फैंस

फाल्गुनी पाठक ने ऋतिक रोशन को गरबा सीखाने की कोशिश की। जिसमें एक्टर फेल हो गए लेकिन उन्होंने अपने अंदाज में डांस कर सभी को अपना दीवाना कर दिया।

मुंबई, 3 अक्टूबर: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन जितना ज्यादा अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं उतने ही वह अपनी डांसिंग स्टाइल के लिए भी फेमस हैं। एक्टर अक्सर अपने डांस से फैंस का दिल जीत लेते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह मशहूर सिंगर फाल्गुनी पाठक के साथ डांस करते हुए नजर आए।

ऋतिक रोशन और फाल्गुनी की वायरल वीडियो

ऋतिक रोशन और फाल्गुनी की वायरल वीडियो

इन दिनों ऋतिक रोशन अपनी फिल्म विक्रम वेधा का प्रमोशन करने में जुटे हैं। ये फिल्म 30 सितंबर को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के लिए माता रानी का आशीर्वाद लेने ऋतिक रोशन मां के दरबार पहुंचे। जहां उन्होंने सिंगर फाल्गुनी पाठक के साथ जमकर डांस किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

फाल्गुनी पाठक ने की वीडियो शेयर

ये वीडियो फाल्गुनी पाठक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में फाल्गुनी ग्रीन आउटफिट में नजर आ रही हैं। तो वहीं ऋतिक रोशन व्हाइट कलर की शर्ट और ब्लू कलर की जींस पहने नजर आ रहे हैं। वहीं अपने लुक को पूरा करने के एक्टर ने ब्लैक कलर की कैप पहनी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने अपना स्टाइलिश चश्मा पहना हुआ है।

ऋतिक रोशन के इस स्टेप की दीवाने हुए फैंस

ऋतिक रोशन के इस स्टेप की दीवाने हुए फैंस

वीडियो में देखा जा सकता है गरबा क्वीन फाल्गुनी पाठक ऋतिक रोशन को गरबा के स्टेप सीखा रही हैं। लेकिन एक्टर गरबा करने में फेल हो जाते हैं। फिर उसके बाद ऋतिक अपने पुराने अंदाज में नजर आते हैं और एक पल का जीना के गाने में अपना पुराना स्टेप करते हैं। जिसे देख फाल्गुनी भी उनके अंदाज में रंग जाती हैं।

फैंस ने की जमकर तारीफ

फैंस ने की जमकर तारीफ

इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। खासतौर से ऋतिक रोशन के इस खास स्टेप को और लगातार वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- "फाल्गुनी ऋतिक से अच्छा डांस कर रही हैं"। एक अन्यू यूजर ने लिखा- 'ऋतिक मेरे सबसे फेवरेट हैं'।

नेहा कक्कड़ और फाल्गुनी की हुई झड़प

नेहा कक्कड़ और फाल्गुनी की हुई झड़प

फाल्गुनी हाल ही में एक विवाद का हिस्सा थीं, जब मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने उनके द्वारा गाए 90 के दशक के हिट गाने मैंने पायल है छनकाई का रीमिक्स गाया था। इस पर फाल्गुनी ने प्रतिक्रिया देते हुए़ दिल्ली टाइम्स को बताया, "मुझे तीन-चार दिन पहले रीमिक्स किए गए गाने के बारे में पता चला। पहली प्रतिक्रिया अच्छी नहीं थी। मुझे ऐसा हो गया था कि बस उल्टी आनी बाकी थी। यह ऐसा गाना गाया हुआ था'।

ऋतिक रोशन का वर्कफ्रंट

ऋतिक रोशन का वर्कफ्रंट

वहीं ऋतिक रोशन की बात करें तो उनकी फिल्म विक्रम वेधा 30 सितंबर को रिलीज हुई है। इस फिल्म में वो वेधा नामक गैंगेस्टर की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं सैफ अली खान एक पुलिस की बतौर विक्रम भूमिका निभा रहे हैं। फिलहाल फिल्म को फैंस की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल कर पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+