खत्म हो रहा ऋतिक रोशन का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 8 साल से नहीं मिली कोई सोलो हिट, मुश्किल में करियर!
Hrithik Roshan Box Office Report: ऋतिक रोशन की फिल्मों का रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस पर पिछले करीब आठ सालों से खास असरदार नहीं रहा है। भले ही सिनेमाघरों में उनकी कई फिल्में आई हों, लेकिन कुछ खास नहीं चलीं। 'मोहनजोदाड़ो' (2016) जैसी बिग-बजट फिल्म का फ्लॉप होना हो, या इसके बाद आई काबिल (2017) का औसत से थोड़ा ऊपर प्रदर्शन, लेकिन बड़ी हिट साबित नहीं हुई। रियल स्टोरी पर बनी सुपर 30 (2019) को भी तारीफ खूब मिली। लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी।

अगर बात करें 2019 में आई वॉर की जो भले ही ब्लॉकबस्टर रही, लेकिन यह टाइगर श्रॉफ के साथ मल्टीस्टारर फिल्म थी। जिसके बाद आई विक्रम वेधा (2022) ने भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया और फ्लॉप रही। फाइटर (2024) भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं रही और बॉक्स ऑफिस पर कोई करिश्मा दिखाने में असफल रही।
कमाल आर खान का ट्वीट
इस तरह पिछले आठ सालों में ऋतिक रोशन कोई भी सोलो ब्लॉकबस्टर हिट नहीं दे पाए हैं। हर फिल्म या तो थोड़ी बहुत कमाई कर पाई है या फिर फ्लॉप की गिनती में शामिल हो गई है। वहीं हाल ही में रिलीज हुई वॉर 2 भले ही हिट रही हो, लेकिन यह मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसे ऋतिक अकेले अपने कंधों पर नहीं चला पाए, बल्कि उनके साथ इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार NTR को भी देखा गया है। यही वजह है कि सभी अब मान रहे हैं कि ऋतिक के नाम पर पिछले आठ साल से कोई ऐसी फिल्म नहीं आई है, जिसे पक्की ब्लॉकबस्टर कहा जा सके।
वॉर 2 के कलेक्शन दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 11वें दिन 6.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। दसवें दिन 6.25 करोड़, नौवें दिन 4 करोड़, आठवें दिन 5 करोड़ रुपये, सातवें दिन 5.75 करोड़ रुपये, छठवें दिन 9 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 8.75 करोड़ रुपये, चौथे दिन 31 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 33 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 56.50 करोड़ रुपये और पहले दिन 51.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 221 करोड़ रुपये पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications