क्या अर्सलान के साथ शादी कर रही हैं ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान? बॉयफ्रेंड ने बताई सच्चाई

कुछ यमय पहले तक ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान और अर्सनाल गोनी एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन अब अर्सलान ने शादी की बात पर दिया ऐसा कमेंट कि सब हैरान हो गए हैं।

मुंबई, 10 अगस्तः बॉलीवुड में इन दिनों सेलेब्स के ब्रेकअप और पैचअप की खबरे जोरशोर से फैल रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी और उनके एक्स बॉयफ्रेंड राकेशा बापटा के अलग होने की खबर सोशल मीडिया के जरिए लोगों को पता चली। हालांकि इसके बाद भी दोनों को कई जगह पर एकसाथ देखा गया। दोनों का कहना है कि वह दोस्त की तरह एक दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कि अर्सलान गोनी बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान से शादी नहीं कर रहे हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से ये कपल एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन अब अर्सलान ने सुजैन खान से शादी करने की बात पर फिलहाल इंकार कर दिया है।

इंस्टाग्राम पर शेयर करते हैं रोमांटिक तस्वीरें

इंस्टाग्राम पर शेयर करते हैं रोमांटिक तस्वीरें

आपको बता दें कि कपल सुजैन खान और अर्सलान गोनी काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट बनाए रखा है। हालांकि। उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स उनके रोमांस के बारे में खुलेआम बहुत सारी बातें बताते हैं। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दूसरे के साथ कोजी मूमेंट्स की तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं।

पर्सनल लाइफ पर कोई बात नहीं करते अर्सनाल

पर्सनल लाइफ पर कोई बात नहीं करते अर्सनाल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्सलान और सुजैन की जल्द ही शादी करने की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनसार अर्सलान ने कहा- सुजैन से उनकी शादी की खबर सुनकर वह काफी हैरान और खुश हैं। इस पर हंसते हुए उन्होंने कहा- उन्हें अपने निजी जीवन के बारे में बात करना बिल्कुल पसंद नहीं है। उन्हें नहीं पता कि, किसने इस बारे में बात की है। उन्होंने पूछा कि ये सोर्स कहां से आ रहे हैं।

शादी की बात से खुद अंजान हैं अर्सलान

शादी की बात से खुद अंजान हैं अर्सलान

अर्सलान ने आगे कहा- मैं अपने दोस्तों के साथ भी अपने निजी जीवन के बारे में बात नहीं करता। उन्होंने कहा- सुजैन के बारे में पहले से ही बहुत सारी बातें हैं क्योंकि वह बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी भी रह तुकी हैं। उन्होंने कहा- उनकी पर्सनल लाइफ अच्छी है और ऐसी वर्किंग लाइफ ही बेस्ट है। वह कुछ भी छिपाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं और वह इसके बारे में किसी के प्रति जवाबदेह नहीं हैं।

सुजैन की शादी पर लोग दे रहे हैं ऐसे रिएक्शन्स

सुजैन की शादी पर लोग दे रहे हैं ऐसे रिएक्शन्स

अपने रिश्ते पर प्रतिक्रिया देने वाले नेटिजंस के बारे में पूछे जाने पर अर्सलान ने कहा- यह एक शांतिपूर्ण भावना के साथ आता है। उन्होंने कहा- ट्रोलर्स की पहली अटकलों से लेकर मेरे निजी जीवन के बारे में पॉजिटिव कमेंट्स प्राप्त करने तक, सबकुछ पता नहीं कैसे मिल जाता है। जहां आप जानते हैं कि, लोग वास्तव में आपकी तारीफ करते हैं। मैं कभी-कभी कमेंट्स को देखता हूं और यह देखना अच्छा लगता है कि, कोई हम से नफरत नहीं कर रहा है।

सुजैन और अर्सलान बिता रहे क्वालिटी टाइम

जानकारी के अनुसार सुजैन खान कुछ दिनों पहले छुट्टी मनाने के लिए अर्सलान के साथ कैलिफोर्निया पहुंची थीं। मुंबई वापस लौटने पर उन्होंने एक वीडियो असेंबल में अपने सफर के अच्छे पलों को शेयर किया था। इसमें दोनों की रोमांटिक तस्वीरों से लेकर उनके दोस्तों से मिलने और कई तरह के लजीज खाने का स्वाद लेने तक सभी खुशी के पलों को दिखाया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए सुजैन ने लिखा था- मुझे नहीं पता कि, आपको क्या कहा गया, लेकिन समय खत्म हो रहा है... इसलिए इसे ऐसे बिताएं जैसे सोना है। बहुत-बहुत धन्यवाद माय स्वीटहार्ट कैलिफोर्निया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+