Fighter: पहले दिन छप्पड़फाड़ कमाई कर सकती है 'फाइटर', क्या 100 करोड़ का आंकड़ा कर पाएगी पार?

Fighter Box Office Collection Prediction: बॉलीवुड ऋतिक रोशन लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर फिल्म फाइटर से वापसी करने वाले हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म में वह पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फैंस इनकी कैमिस्ट्री देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में फिल्म की टिकट लगातार बुक हो रही हैं। ऐसे में जानते हैं कि पहले दिन फाइटर कितने करोड़ का कलेक्शन कर सकती है।

फिल्म फाइटर 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर देख फैंस काफी इंप्रेस हो गए थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पहले दिन फाइटर जबरदस्त कमाई कर सकती हैं। वहीं सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म फाइटर के कुल 1 लाख 63 हजार 933 टिकट्स बिक चुके हैं। इस हिसाब से फिल्म एडवांस बुकिंग से 5 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।

fighter

वहीं ट्रेंड एनालिस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस हिसाब से फिल्म के टिकट्स बिक रहे हैं ये पहले दिन 25 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। इतना ही नहीं पहले हफ्ते फिल्म की कमाई में अच्छा खासा इजाफा हो सकता है जिसकी वजह है कि 26 जनवरी से 28 जनवरी तक लोगों का लॉन्ग वीकेंड हैं ऐसे में मेकर्स को इसका कापी फायदा मिल सकता है।

खैर फैंस में फिल्म फाइटर को लेकर काफी क्रेज है। अब इसके रिलीज होने में केवल एक दिन बचा है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अक्षय ओबेरॉय, अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया है जिन्होंने फिल्म पठान बनाई थी। ऐसे में देखना होगा कि फाइटर फैंस की उम्मीद पर कितना खड़ा उतर पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+