'मुझे ऋतिक रोशन जैसा बच्चा चाहिए', इस एक्ट्रेस ने कही थी ऐसी बात

Hrithik Roshan Birthday: क्रिस्टन स्टीवर्ट ने एक इंटरव्यू में ऋतिक रोशन के लुक्स की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि वह अपना बच्चा भी ऋतिक के जैसा ही चाहती हैं।

hrithik roshan

Hrithik Roshan Birthday: बॉलीवुड के हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन न सिर्फ एक अच्छे एक्टर हैं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' कहे जाने वाले ऋतिक रोशन न सिर्फ अच्छी एक्टिंग कर लोगों का दिल जीत लेते हैं बल्कि वह फिटनेस के मामले में भी काफी आगे हैं और बेहतरीन डांसर भी हैं। ऋतिक रोशन फेमस एक्टर-डायरेक्टर राकेश रोशन के बेटे हैं, लेकिन उन्होंने अपना करियर बनाने के लिए जमकर स्ट्रगल किया है। पापा राकेश रोशन ने भी ऋतिक रोशन को कभी इस बात का एहसास नहीं होने दिया कि वह एक स्टार किड हैं। ऋतिक रोशन ने अपने स्ट्रगल के दिनों में कभी भी लग्जरी लाइफ का मजा नहीं लिया। आज ऋतिक रोशन अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हीरोइनें ऋतिक रोशन को खूब पसंद करती हैं। कई एक्ट्रेसेस ने तो उनसे शादी करने की इच्छा तक व्यक्त की है। ऋतिक रोशन की फीमेल फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है। आपको बता दें कि हॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिस्टन स्टीवर्ट भी ऋतिक की बहुत बड़ी फैन हैं। क्रिस्टन ने एक बार कहा था कि वह चाहती हैं कि उनका बच्चा एकदम ऋतिक रोशन जैसा हो।

क्रिस्टन स्टीवर्ट ने कहा- मेरे बच्चे का लुक ऋतिक जैसा हो

क्रिस्टन स्टीवर्ट ने कहा- मेरे बच्चे का लुक ऋतिक जैसा हो

जब क्रिस्टन स्टीवर्ट फिल्म ट्वायलाइट के को-स्टार रॉबर्ट पैटिनसन को डेट कर रही थीं, तब उन्होंने एक इंटरव्यू में ऋतिक रोशन के लुक्स की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने उस इंटरव्यू में कहा था- अगर मेरा बेटा हुआ तो मैं चाहूंगी कि वह लुक्स में बिल्कुल ऋतिक रोशन जैसा हो, लेकिन आंखें मेरे बॉयफ्रेंड रॉबर्ट जैसी हों।

क्रिस्टन ने ऋतिक के साथ काम करने की जाहिर की इच्छा

क्रिस्टन ने ऋतिक के साथ काम करने की जाहिर की इच्छा

आपको बता दें कि क्रिस्टन स्टीवर्ट और रॉबर्ट पैटिनसन का बाद में ब्रेकअप हो गया था। वहीं इसी इंटरव्यू में क्रिस्टन ने ऋतिक के साथ काम करने की भी इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कहा था- अगर कोई अच्छी कहानी ऑफर करे तो वह एक बॉलीवुड फिल्म में जरूर काम करना चाहेंगी। क्रिस्टन ने आगे कहा था- मैं ऋतिक रोशन के साथ काम करना पसंद करूंगी। वह बहुत ही हैंडसम और कमाल के एक्टर हैं। बाद में ऐसी खबरें भी आई थीं कि क्रिस्टन स्टीवर्ट और ऋतिक रोशन एक प्रोजेक्ट में साथ काम करेंगे, लेकिन ऐसा कभी हो नहीं पाया।

बॉडी को मेंटेन रखते हैं ऋतिक रोशन

बॉडी को मेंटेन रखते हैं ऋतिक रोशन

दो बच्चों के पिता होने के बावजुद ऋतिक रोशन ने अपनी बॉडी को काफी बढ़िया तरीके से मेंटेन किया हुआ है। 49 की उम्र में भी वह काफी हैंडसम और यंग नजर आते हैं। फिलहाल ऋतिक रोशन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। इसी बीच ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर अपनी टोन्ड बॉडी दिखाते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही थीं। लोग इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स कर रहे थे।

ऋतिक रोशन के 6 पैक एब्स

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने कुछ दिनों पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में उनके 6 पैक एब्स साफ-साफ नजर आ रहे थे। ऋतिक के एब्स देख उनके फैंस क्रेजी हो रहे थे। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ऋतिक रोशन की इन तस्वीरों पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे थे।

ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्में

ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्में

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन जल्द ही फिल्म 'फाइटर' में नजर आने वाले हैं। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। इसके अलावा वह 'वॉर-2' और 'क्रिष 4' में भी नजर आएंगे। फिलहाल ऋतिक रोशन एक्ट्रेस और सिंगर सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। वह अक्सर हर इवेंट पर अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ ही नजर आते हैं।

Recommended Video

    Karan Johar की Birthday पार्टी में Hrithik Roshan-Saba Azad का दिखा रोमांटिक अंदाज | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+