Hrithik Roshan के बर्थडे पर दोस्त ने दी गुड न्यूज, जल्द करेंगे सबा आजाद से शादी! जानें कब और कहां?
ऋतिक रोशन और सबा आजाद अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं। फैंस भी इस जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच अब खबरें आ रही हैं कि, बॉलीवुड के हैंडसम हंक अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद से जल्द शादी करने वाले हैं।
Hrithik Saba Secret Wedding: बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन आज यानी 10 जनवरी को अपना 49वां अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस से लेकर सभी बॉलीवुड सेलेब्स अभिनेता को स्पेशल अंदाज में जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस खास मौके पर ऋतिक के फैंस से जुड़ी एक गुड न्यूज सामने आ रही है। जी हां, खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि ऋतिक रोशन इस साल अपनी गर्लफेंड सबा आजाद से शादी करने वाले हैं।

क्या दूसरी बार शादी करेंगे ऋतिक रोशन?
ऋतिक रोशन की जिंदगी में एक बार फिर खुशियां दस्तक देने वाली हैं। जी हां, अक एक्टर साल 2023 के अंत तक शादी करने वाले हैं। ये तो सभी जानते हैं कि, ऋतिक लंबे समय से सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर पार्टी तो कभी छुट्टियां मनाते हुए साथ में नजर आते हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। इस बीच अब खबरें आ रही हैं कि, दोनों के रिश्ते से ऋतिक के परिवार वाले काफी खुश हैं।

ऋतिक के दोस्त ने दिया बड़ा अपडेट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतिक के एक खास दोस्त ने दोनों की शादी से जुड़ा बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि, सबा और ऋतिक एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं और जल्द ही दोनों अपनी शादी की प्लानिंग करने वाले हैं। फिलहाल दोनों अपने काम में काफी बिजी हैं और शादी की प्लानिंग के लिए वक्त लेना चाहते हैं।

साल के अंत तक ले सकते हैं सात फेरे
दोस्त ने जानकारी देते हुए बताया कि, दोनों इस साल के अंत तक शादी कर लेंगे। लेकिन, ये शादी बहुत ही साधारण तरीके से होगी। शादी में परिवार वालों के अलावा ऋतिक अपनी एक्स वाइफ सुजैन खान और उनके ब्वॉयफ्रेंड को भी इनवाइट करेंगे। सुजैन खान भी इस रिश्ते से काफी खुश हैं। इसके अलावा ऋतिक के बच्चे भी सबा के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।

क्या सुजैन को भी करेंगे इनवाइट?
बता दें कि, ऋतिक रोशन और सुजैन खान तलाक के बाद भी एक दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। जहां एक तरफ ऋतिक की जिंदगी में सबा आजाद की एंट्री हुई। तो वहीं, सुजैन इन दिनों अरसलान गोनी को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर ही अपनी रोमांटिक तस्वीरें साझा करते हैं और पार्टी में साथ दिखाई देते है।

ऋतिक रोशन सेलिब्रेट कर रहे 49वां जन्मदिन
खैर इन शादी की खबरों को लेकर ऋतिक रोशन की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल वह अपना जन्मदिन अच्छे से सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऋतिक रोशन के जन्मदिन के मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने उनके लिए एक खास पार्टी रखी है। जिसमें एक्टर के परिवार वाले और बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सितारे शामिल होंगे।
Recommended Video



Click it and Unblock the Notifications
