मलाइका-अर्जुन के बाद ऋतिक-सबा ने अलग की राहें? पावर कपल के अलग होने के रूमर्स से फैंस परेशान
Hrithik Roshan and Saba Azad: बॉलीवुड इंडस्ट्री से इन दिनों ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं। बीते दिनों नताशा हार्दिक के अलग होने की खबरों ने फैंस को तोड़ कर रख दिया। इसके बाद से अर्जुन-मलाइका के रिश्ते पर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। अब इंडस्ट्री के ग्रीक गॉड को लेकर खबरे हैं कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद से रिश्ता तोड़ दिया है।
वायरल हो रहा सोशल मीडिया पोस्ट
जी हां! ऋतिक रोशन और सबा आजाद के ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को परेशान करके रख दिया है। ब्रेकअप होने का दावा हम नहीं कर रहे हैं, बल्कि एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसके बाद ये कहा जा रहा है कि दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं।

दरअसल, रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें ऐसा दावा किया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को इग्नोर कर रहे हैं। ऐसा दूसरी बार है जब ऋतिक किसी फंक्शन में सबा के बिना ही नजर आए हों। ऐसे में फैंस मानने लगे हैं कि दोनों के बीच अनबन का दौर जारी है।
कैसे उड़ी ब्रेकअप की अफवाह?
बताते चलें कि पहली बार ऋतिक रोशन अंबानी परिवार के फंक्शन में सबा आजाद के बिना ही नजर आए थे। सबा के बिना उन्हें देखने के बाद सभी लोग काफी परेशान हो गए और ब्रेकअप की हवाएं उड़ने लगीं। इसके बाद ऋतिक रोशन को फराह खान के घर पर सबा नहीं बल्कि अपनी मां के साथ देखा गया।
इस बात ने ब्रेकअप की ओर किया इशारा
ना तो खुशी और ना ही गम में ऋतिक अपनी गर्लफ्रेंड सबा संग नजर आए। ऐसे में दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने तूल पकड़ लिया है। वहीं दूसरी ओर रेडिट पोस्ट पर ये बात भी बोली गई है कि एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड के लेटेस्ट सॉन्ग का भी प्रमोशन नहीं किया। ऐसे में ये बात भी इनके ब्रेकअप की ओर इशारा करती है।
तमन्ना-विजय का हुआ ब्रेकअप?
बताते चलें कि न सिर्फ ऋतिक और सबा बल्कि मलाइका अर्जुन और तमन्ना विजय को लेकर भी खबरें हैं कि कपल सेपरेट हो चुका है। जी हां! बीते दिनों तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को लेकर खबरे आईं कि दोनों अलग हो चुके हैं। हालांकि कपल ने इस खबर पर ना तो कुछ कहा है और ना ही सेपरेट होने की आधिकारिक पुष्टि की है।












Click it and Unblock the Notifications