'ताली' को लेकर कैसी रही सुष्मिता सेन की जर्नी? ट्रांसजेंडर का लुक लेने में लग गए थे 6 महीने
Sushmita Sen Taali: पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इस समय अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'ताली' को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। लोग उनकी इस वेब सीरीज को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि 'ताली' का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आया है। 'ताली' और सुष्मिता सेन दोनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। ट्रेलर देखने के बाद से लोग ट्रांसजेंडर के रूप में सुष्मिता सेन की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि सुष्मिता सेन के लिए ट्रांसजेंडर का रोल निभाया इतना आसान नहीं था। इस रोल में ढलने में के लिए उन्हें काफी लंबा समय लगा था।
सुष्मिता सेन ने ट्रांसजेंडर का निभाया रोल
'ताली' का पोस्टर और ट्रेलर ऑडियंस के दिल में अपनी एक अलग जगह बना चुकी हैं। लोग उनके स्किल्स और लुक दोनों की तारीफ कर रहे हैं। ट्रांसजेंडर के रोल के साथ-साथ उनकी आवाज और एक्टिंग भी जबरदस्त दिखाई दे रही है। आपको बता दें कि सुष्मिता ने इस किरदार को 'हां' कहने के लिए काफी लंबा वक्त लिया था। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या वह सही से एक्टिंग कर पाएंगी या नहीं।

6 महीने तक सुष्मिता सेन ने पढ़ी स्क्रिप्ट
वेब सीरीज 'ताली' के मेकर्स अर्जुन-कार्तिक ने आजतक से बातचीत के दौरान खुलासा किया था कि सुष्मिता सेन ने इस सीरीज की स्क्रिप्ट को सही से पढ़ने और समझने के लिए 6 महीने का समय मांगा था। वह 6 महीने तक इस स्क्रिप्ट को पढ़ती रहीं और खुद को ट्रांसजेंडर के रोल में ढालने के लिए जमकर मेहनत करती रहीं। वह इस कहानी को लेकर काफी एक्साइटेड थीं। हालांकि बीच में उनकी तबीयत भी खराब थी लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।
पहली बार एक्ट्रेस निभाएंगी ट्रांसजेंडर का रोल
अर्जुन-कार्तिक ने आगे कहा- बॉलीवुड में ट्रांसजेंडर का किरदार हमेशा पुरुषों ने ही निभाया है जिसमें अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार का नाम भी शामिल है। लेकिन ये पहली बार होगा कि कोई महिला ट्रांसजेंडर के रोल में दिखाई देंगी। सुष्मिता सेन जिन्होंने इस वेब सीरीज में गौरी सावंत ट्रांसजेंडर का रोल निभाया है, जिसकी जिंदगी में कई उतरा-चढ़ाव आते हैं। सुष्मिता सेन इस किरदार में बिल्कुल फिट बैठी हैं और वह एक मां भी हैं। ऐसे में उन्होंने रोल के साथ पूरा न्याय किया है।
15 अगस्त को रिलीज होगी ये वेब सीरीज
अर्जुन-कार्तिक ने कहा कि जब गौरी सावंत को बताया गया कि इस वेब सीरीज में सुष्मिता सेन उनका किरदार निभाएंगी, तो वह बहुत खुश हुई थीं। एलजीबीटीक्यू कम्युनिटी को कोई ठेस न पहुंचे इसलिए मेकर्स ने बहुत सावधानी से सारा काम किया है। इस सीरीज में करीब 2200 ट्रांसजेंडर ने एक्टिंग की है। सुष्मिता सेन की ये वेब सीरीज आगामी 15 अगस्त 2023, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा ऐप पर स्ट्रीम होगी। आप इस सीरीज को बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications