ऋतिक रोशन और सबा आजाद की ऐसे हुई थी मुलाकात, कई महीनों तक छिपाकर रखा
मुंबई, 01 फरवरी: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनके साथ एक मिस्ट्री गर्ल को देखा गया था, जिनका हाथ पकड़े ऋतिक रोशन पैपराजी के कैमरों में कैद हुए थे। ऋतिक और मिस्ट्री गर्ल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद बताया गया कि ऋतिक का हाथ पकड़ने वाली गर्ल और कोई नहीं सबा आजाद थीं। ऐसे में सवाल आता है कि आखिर सबा से ऋतिक का कनेक्शन कैसे हुआ, तो जानिए कैसे हुई बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन की सबा आजाद से पहली मुलाकात।

रिलेशन की खबरों से चर्चाओं में ऋतिक
साल 2014 में अपनी पत्नी सुजैन खान से अलग हुए ऋतिक रोशन एक बार फिर अपने रिलेशन को लेकर चर्चाओं में हैं। ऋतिक सबा आजाद के साथ अपने कथित लिंक-अप अफवाह के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों को पिछले हफ्ते मुंबई के एक रेस्तरां से बाहर निकलते हुए देखा गया था, जिससे डेटिंग की अटकलें तेज हो गईं। अब दोनों कलाकारों के करीबी एक सूत्र ने उनकी पहली मुलाकात के बारे में कुछ बातें बताईं हैं।

कौन हैं सबा आजाद
वैसे जो नहीं जानते उनको बता दें कि दिल्ली में जन्मीं 32 वर्षीय सबा आजाद सबा आजाद एक्ट्रेस और म्यूजिशन हैं। सबा ने 2008 में बॉलीवुड फिल्म 'दिल कबड्डी' के साथ इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद वो 2011 में आई फिल्म 'मुझसे फ्रेंडशिप करोगे' में भी नजर आईं थी। इसके अलावा वो कई टीवी ऐड में भी दिख चुकी हैं, जबकि उन्हें आखिरी बार नेटफ्लिक्स की सीरीज 'फील्स लाइक इश्क' में देखा गया था। उन्होंने कई फिल्मों में गाने भी गाए हैं।
Recommended Video

ऋतिक का 2014 में सुजैन से हुआ तलाक
वहीं दूसरी ओर ऋतिक की बात करें तो उन्होंने साल 2000 में सुजैन खान ने शादी की, जिसके बाद 2014 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। हालांकि ऋतिक और सुजैन दोनों एक हेल्दी रिलेशन शेयर करते हैं। अभी भी दोनों अच्छे दोस्त हैं और अपने बच्चों हरेन और हिरदान की परवरिश साथ मिलकर करते हैं। कई खास मौकों पर ऋतिक को अपनी एक्स वाइक के साथ देखा जाता है।

ऐसे बना ऋतिक और सबा का कॉन्टेक्ट
वहीं अब ऋतिक रोशन और सबा आजाद के कनेक्शन पर लौटकर आए तो इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक और सबा पहली बार एक कॉमन फ्रेंड के जरिए एक-दूसरे से मिले, जो म्यूजिक इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। अपनी पहली मुलाकात के बाद से ही दोनों लगातार कॉन्टेक्ट में रहे और हाल ही में डिनर पर स्पॉट किए गए थे। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि दोनों डिनर पर अपने वर्क को डिस्कस करने के लिए साथ आए थे।

गोवा भी साथ छुट्टी बीता चुके ऋतिक-सबा
इसके अलावा एक मीडिया रिपोर्ट में भी बताया गया कि पिछले महीने दोनों ने गोवा में साथ में छुट्टियां बिताई थी। हालांकि दावा किया जा रहा है कि ऋतिक ने कई महीनों से सबा के साथ अपने रिलेशन को छुपाकर रखा हुआ था, लेकिन अब वो सबके सामने आ चुका है। रिपोर्ट में कहा है कि उनकी दोस्ती वास्तव में कुछ खास बन गई है।

ऋतिक और सबा का वर्क फ्रंट
वहीं दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन सैफ अली खान और राधिका आप्टे के साथ विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे, जिसमें उनका लुक हाल ही में सबके सामने आया था। इसके अलावा दीपिका पादुकोण के साथ फाइटर और कृष 4 में भी दिखेंगे। जबकि सबा आजाद सोनी लिव पर सीरीज रॉकेट बॉयज में दिखाईं देगी, जिसका प्रीमियर 4 फरवरी को होगा।












Click it and Unblock the Notifications