12 साल छोटे अर्जुन कपूर के प्यार में कैसे डूबीं मलाइका अरोड़ा, जानें कब शुरू हुआ था ये रिलेशन
Malaika Arora and Arjun Kapoor Love Story: अर्जुन कपूर अक्सर सलमान खान के घर पर जाते रहते थे। उस समय सलमान खान की भाभी मलाइका अरोड़ा भी वहीं रहती थीं। ऐसे में दोनों के बीच एक खास लगाव शुरू हो गया था।

Malaika Arora and Arjun Kapoor Love Story: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दरअसल हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की बिना कपड़ों की एक तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा था- ओह माय लेजी बॉय। वहीं अपना प्यार जताते हुए अर्जुन कपूर ने मलाइका का ये पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर हार्ट इमोजी के साथ रीशेयर किया था। आपको बता दें कि ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग इस कपल को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे शुरू हुई थी इस कपल की लव स्टोरी।
अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं मलाइका
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इस समय बॉलीवुड इंडस्ट्री के हॉट कपल्स में से एक हैं। मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं। साथ ही मलाइका अरोड़ा ने अपने पहले पति अरबाज खान को तलाक दे दिया है और उनका एक बेटा भी है। इन सबके बावजूद दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिलेशनशिप
मलाइका अरोड़ा और उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को अक्सर हर इवेंट और पार्टीज में एकसाथ देखा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों लिव-इन में रहते हैं। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। कुछ दिनों पहले खबर आ रही थी कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। लेकिन दोनों ने इस बारे में अभी तक मीडिया के सामने कुछ नहीं कहा है।
अर्पिता के साथ था अर्जुन कपूर का रिलेशन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन कपूर का मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप से पहले सलमान खान की बहन अर्पिता खान के साथ अफेयर चल रहा था। इस दौरान वह अक्सर सलमान खान के घर आया जाया करते थे। उस समय मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के भाई अरबाज खान की पत्नी थीं और उसी घर में रहती थीं। फिर कुछ समय में ही अर्जुन और अर्पिता का ब्रेकअप हो गया था.
सलमान खान के घर जाते थे अर्जुन कपूर
इसके बाद भी अर्जुन कपूर अक्सर सलमान के घर पर जाते रहते थे। वह अपने एक्टिंग डेब्यू को लेकर सलमान खान से कई तरह की एडवाइज लेते रहते थे। इसके बाद फिल्म 'इश्कजादे' की शूटिंग के समय भी कई बार अर्जुन कपूर सलमान खान के पास जाते थे। कहते हैं कि उसी समय से मलाइका अरोड़ा को अर्जुन कपूर अच्छे लगने लगे थे। दूसरी तरफ अरबाज खान और मलाइका के बीच में भी तकरार बढ़ने लगी थी। आखिरकार मलाइका और अरबाज खान ने एक दूसरे को तलाक दे दिया था।
मलाइका के दोस्तों से थी अर्जुन कपूर की पहचान
बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने तलाक लेने के कुछ समय बाद अर्जुन कपूर के साथ एक फैशन शो में रैंप वॉक किया था। इसे देखकर उनके फैंस काफी हैरान हुए थे। हालांकि तब तक इन दोनों के रिश्ते के बारें में किसी को भी पता नहीं था। जानकारी के अनुसार अर्जुन कपूर का फ्रेंड सर्किल भी मलाइका अरोड़ा से जुड़ा हुआ था। ऐसे में दोनों अक्सर एक दूसरे से मिलते रहते थे और यहीं से इन दोनों के प्यार की शुरुआत हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications