चंद दिनों में बनाए थे लाखों फॉलोवर्स, राजस्थान की इन्फ्लुंएसर की आखिर कैसे गई जान?
हाल ही में राजस्थान की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की मौत ने सबको सदमे में डाल दिया है। भले ही कोई उस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को इतना ना जानता हो, मगर उसकी मौत की वजह जानने के बारे में हर कोई उत्सुक है। ऐसे में चलिये जानते हैं राजस्थान में धीरे-धीरे मशहूर हो रही इस इन्फ्लुंसर की मौत की वजह के बारे में...
राजस्थान की दीपा साहू नाम की इन्फ्लुएंसर धीरे-धीरे सोशल मीडिया के दौर में मशहूर हो रही थीं। दीपा इंस्टाग्राम पर फनी वीडियोज बनाया करती थीं। उनके क्लिप और वीडियोज फैंस को काफी पसंद आते थे। ऐसे ही नहीं सोशल मीडिया पर उनके फॉलोवर्स तेजी से बढ़ रहे थे। मगर फिर अचानक खबर आती है कि दीपा की मौत हो गई।

दीपा की मौत ने उनके फैंस को तगड़ा झटका दिया है। हर कोई जानने को बेताब है कि आखिर कैसे दीपा की मौत हो गई। बीते दिनों सोशल मीडिया इन्फ्लुंसर आनवी कामदार की रील बनाते हुए मौत हो गई थी। ऐसे में लोगों को लगने लगा कि कहीं दीपा की भी रील बनाते हुए मौत ना हो गई हो। मगर ऐसा नहीं है।
बताते चलें कि दीपा सुबह सुबह गायों को चारा खिलाने के लिए गई थीं। तभी अचानक से कोबरा सांप आया और उन्हें डस लिया। दीपा दर्द के मारे चीखने-चिल्लाने लगीं। इसके बाद दीपा की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए। मगर इससे पहले उन्हें इलाज मिल पाता, दीपा ने दम तोड़ दिया।
दीपा की मौत की खबर ने उनके घरवालों को झकझोर कर रख दिया है। दीपा की मौत से उनके फैंस और घरवाले बेहद आहत हैं। किसी के लिए भी यकीन कर पाना काफी मुश्किल हो रहा है कि आखिर कैसे दीपा की मौत हो गई।
बताते चलें कि सोशल मीडिया पर दीपा की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी खासी थी। दीपा के पहले लाखों मे ंफॉलोवर् थे, जो उन्होंने अपनी मेहनत से गेन किये थे। दीपा ने काफी कम वक्त में अच्छी खासी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली थी। उनका लाखों फॉलोवर्स वाला अकाउंट अचानक से बंद हो गया था। इसके बाद उन्होने दूसरा अकाउंट बनाकर उसमें भी फॉलोवर्स बढ़ा लिये थे।
मगर फिर दीपा के निधन ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। दीपा की उम्र बेहद कम थी। ऐसे में उनका जाना परिवार वालों को गमगीन कर गया है। सोशल मीडिया पर लोग दीपा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications