कैसे तबाह हुआ बिपाशा बसु का करियर, करीना कपूर से लड़ाई से लेकर अंडरगार्मेंट के फोटोशूट ने मचाई थी तबाही
Bipasha Basu Filmi Career and Controversy: बॉलीवुड फैशन डिजाइनर विक्रम फड़नीस को लेकर करीना कपूर और बिपाशा बसु के बीच झगड़ा हो गया था। उसके बाद से दोनों ने एक दूसरे से बात नहीं की है।

Bipasha Basu Filmi Career and Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु नवंबर 2022 में एक प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है और फिलहाला बिपाशा अपनी बेटी की परवरिश में काफी बिजी चल रही हैं। इस समय बिपाशा बसु ने फिल्मों से दूरी बना रखई है लेकिन एक समय था जब वह कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आई थीं। बिपाशा बसु की फिल्म 'राज' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। हालांकि साल 2013 से उनके करियर का ग्राफ नीचे की तरफ लुढ़कता रहा। उन्होंने फिल्म राज के बाद कई हिंदी हॉरर मूवीज में काम किया लेकिन ये सारी फिल्में फ्लॉप साबित हुई थीं।
4 फिल्मों ने डुबोया बिपाशा का करियर
साल 2013 से 2015 तक बिपाशा बसु ने लगातार 4 फ्लॉप फिल्मों में काम किया, जिसके बाद उनका करियर तबाह हो गया और फिर उनकी बॉलीवुड में वापसी नहीं हो पाई। इन फिल्मों की लिस्ट में आत्मा (2013), हमशकल्स (2014), क्रिएचर 3डी (2014) और अलोन (2015) मूवीज शामिल हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बिपाशा बसु के साथ कई कंट्रोवर्सीज का नाम भी जुड़ा है जिसका असर उनके करियर पर पड़ा है।

करीना कपूर और बिपाशा बसु की फाइट
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और बिपाशा बसु ने फिल्म 'अजनबी' में एकसाथ काम किया था। लेकिन इस फिल्म के बाद दोनों एकसाथ कभी नजर नहीं आए। दरअसल, बॉलीवुड फैशन डिजाइनर विक्रम फड़नीस को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था।
करीना ने बिपाशा को कहा था काली बिल्ली
आपको बता दें कि इस फिल्म में विक्रम एक्ट्रेस करीना कपूर के डिजाइनर थे, लेकिन उन्होंने बिपाशा बसु के फैशन को लेकर भी उनकी काफी मदद की थी। ये करीना कपूर को बिल्कुल पसंद नहीं आया था। इसके बाद से ही करीना ने बिपाशा से बात करना बंद कर दिया था। सिर्फ इतान ही नहीं एक इंटरव्यू में करीना ने बिपाशा को काली बिल्ली तक कह दिया था।

डीनो मोरिया के साथ बोल्ड फोटोशूट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिपाशा बसु और डीनो मोरिया एक समय पर रिलेशनशिप में थे। उन्हें बॉलीवुड का हॉट कपल कहा जाता था। रिलेशन में रहने के दौरान ही बिपाशा बसु और डीनो मोरिया ने एकसाथ एक अंडरगारमेंट ब्रांड के लिए फोटोशूट करवाया था। दोनों की तस्वीरें बहुत ही बोल्ड नजर आ रही थीं और इन तस्वीरों को लेकर उस समय बहुत हंगामा भी हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया था कि उन फोटोज को डिलीट करना पड़ गया था।
फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को किया था किस
बिपाशा बसु का नाम मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ जोड़ा गया था। दरअसल एक बार एक इवेंट के लिए बिपाशा बसु लिस्बन गई थीं। इवेंट के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो को बिपाशा बसु के साथ एक नाइट क्लब में देखा गया था। दोनों एक-दूसरे के साथ डांस करते हुए इंटिमेट मोमेंट्स भी शेयर कर रहे थे। इतना ही नहीं, इस दौरान क्रिस्टियानो और बिपाशा की किस की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं। उस समय बिपाशा बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम को डेट कर रही थीं। इसके बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications