Video: अरबाज खान ने शूरा को 19 दिसंबर को ऐसे किया था प्रपोज, फिर 5 दिन बाद ही कर ली शादी, आखिर क्यों?
Arbaaz Khan-Sshura Khan Video: बॉलीवुड एक्टर और फिल्म मेकर अरबाज खान इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। गत 24 दिसंबर 2023 अरबाज खान ने बॉलीवुड की मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी कर ली थी। फिलहाल उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अरबाज अपनी नई पत्नी को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं।
शूरा खान का प्रपोजल वीडियो
शूरा खान और अरबाज खान की शादी के वीडियोज और फोटोश सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए हैं। अब उनका प्रपोजल वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि फिलहाल ये कपल अपने हनीमून और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए विदेश रवाना हो चुका है।

घुटनों पर बैठकर अरबाज ने किया था प्रपोज
इसी बीच शूरा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है जिसमें अरबाज खान उन्हें प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं। शूरा खान सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है जिसमें अरबाज खान उन्हें घुटनों पर बैठकर प्रपोज कर रहे हैं।
19 दिसंबर को शूरा खान ने अरबाज खान को कहा था 'हां'
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि अरबाज खान अपनी नई पत्नी शूरा खान को एक बड़ा सा गुलदस्ता देते हुए शादी के लिए प्रपोज कर रहे हैं शूरा खान ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 19 दिसंबर 2023 को हां कहने से लेकर 24 दिसंबर 2023 को शादी करने तक...ये काफी जल्दी था।
शूरा खान और अरबाज खान का वीडियो
इस वीडियो में शूरा खान ने अपने पति अरबाज खान को भी टैग किया है। दोनों का ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। साथ ही कपल को नई जिंदगी के लिए बधाई भी दे रहे हैं। इस वीडियो में अरबाज खान की बहन अर्पिता और उनके पति आयुष शर्मा भी नजर आ रहे हैं।
24 दिसंबर को हुई थी अरबाज-शूरी की शादी
आपको बता दें कि अरबाज खान ने शूरा खान के साथ गत 24 दिसंबर 2023 को निकाह किया था। दोनों की ग्रैंड वेडिंग अरबाज खान की बहन अर्पिता के मुंबई वाले बंगले पर हुई थी। शूरा खान एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। इसके अलावा वह बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी की पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications